Home Featured 12 जनवरी को होगा दरभंगा नगर निगम के महापौर एवं उप महापौर का चुनाव।
December 24, 2021

12 जनवरी को होगा दरभंगा नगर निगम के महापौर एवं उप महापौर का चुनाव।

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम के महापौर एवं उप महापौर का चुनाव आगामी 12 जनवरी को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका) को महापौर एवं उप महापौर के रिक्त पदों पर चुनाव कराने को लेकर निर्देश जारी किया है।

आयोग ने महापौर एवं उप महापौर के निर्वाचन की सम्पूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराने एवं उसे आयोग को भी भेजे जाने को कहा है। आयोग ने नगर निगम के निर्वाचित सभी पार्षदों को इसकी सूचना नौ जनवरी तक प्राप्त करवा देने को कहा है। निर्वाचन सम्पन्न होने के बाद तुरंत उसी दिन निर्वाचित महापौर एवं उप महापौर को सक्षम प्राधिकार द्वारा शपथ ग्रहण कराने का भी निर्देश जारी किया है।

Advertisement

बता दें कि बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के नगरपालिका प्रशासन निदेशालय ने नौ शौचालयों की बंदोबस्ती में नियमों को नजरअंदाज कर 27 लाख रुपए की अनियमित छूट देने के मामले में कर्तव्य के निर्वहन में दुराचार का दोषी पाकर दरभंगा नगर निगम की महापौर वैजयंती देवी खेड़िया, उप महापौर बदरुज्जमां खान एवं सशक्त स्थायी समिति के सात वार्ड पार्षद सदस्यों को पद से पदमुक्त कर दिया है।

Share

Check Also

शराबी बेटे की हरकतों से तंग आकर पिता ने बेटे को किया पुलिस के हवाले।

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के शिवनगरघाट गांव निवासी देवचंद्र झा ने अपने शराबी बेटे की…