Home Featured जिला परिषद अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर महागठबंधन में बैठक के दौरान ही हुआ विद्रोह।
December 25, 2021

जिला परिषद अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर महागठबंधन में बैठक के दौरान ही हुआ विद्रोह।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिला परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी केलिए महागठबंधन के नेताओं द्वारा आयोजित बैठक में बहेड़ी के 8/4 से जीती रेणु देवी के नाम की घोषणा शुक्रवार को की गयी। पर नाम की घोषणा होते ही महागठबंधन में विरोध का स्वर बैठक के दौरान ही फूट पड़ा।

दरअसल, शुक्रवार को मब्बीई में महागठबंधन के नेताओं द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था। इस दौरान पूर्व विधायक अब्दुलबारी

Advertisement

सिद्दीकी, भोला यादव, दरभंगा ग्रामीण विधायक ललित यादव, आरके चौधरी, राजद जिलाध्यक्ष उमेश राय, कांग्रेस नेता विनय कुमार झा एवं माले नेता हरि पासवान आदि भी मौजूद थे।

रेणु देवी के नाम की घोषणा होते ही बहादुरपुर 7/1 से विजयी जिला पार्षद सीता देवी ने उक्त स्थल पर ही विरोध कर दिया। उनका कहना था कि वे और उनके पति 25 वर्षों से पार्टी का झंडा ढो रहे हैं। साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष गीता देवी को उन्होंने हराया। इसके अलावा पूर्व विधायक भोला यादव ने उन्हें वादा भी किया था अध्यक्ष पद का दावेदार बनाने की। पर यहां उल्टा हो गया।

इसके अतिरिक्त उन्होंने रेणु देवी के अंतरजातीय विवाह के मुद्दे को उठाया और कहा कि असली दलित रेणु देवी नही, बल्कि वे हैं। साथ ही उन्होंने भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।

महागठबंधन के बिगड़े सुर के बाद जिला परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव रोमांचक होने की उम्मीद बढ़ गयी है।

Share

Check Also

शराबी बेटे की हरकतों से तंग आकर पिता ने बेटे को किया पुलिस के हवाले।

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के शिवनगरघाट गांव निवासी देवचंद्र झा ने अपने शराबी बेटे की…