Home Featured पूर्व उपाध्यक्ष विनय झा की पत्नी अरुण कुमारी होंगी महागठबंधन की जिप उपाध्यक्ष उम्मीदवार।
December 26, 2021

पूर्व उपाध्यक्ष विनय झा की पत्नी अरुण कुमारी होंगी महागठबंधन की जिप उपाध्यक्ष उम्मीदवार।

दरभंगा: शुक्रवार को जिला परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की घोषणा के बाद रविवार को महागठबंधन ने जिप उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार की घोषणा भी कर दी। दरभंगा ग्रामीण से विधायक व विधानसभा में विरोधी दल के मुख्य सचेतक ललित कुमार यादव ने कहा कि सर्वसम्मति से महागठबंधन की ओर से तारडीह 12/1 से जीतकर जिप सदस्य बनी अरुणा कुमारी को उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है।

मब्बी में आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक श्री यादव ने कहा कि पूरे राज्य में लाल फीताशाही बढ़ गई है। अधिकारी जब मंत्रियों की नहीं सुन रहे हैं तो आम लोगों की कौन सुनेगा। दरभंगा में भी अफसरशाही हावी है। गरीबों को उनका अधिकार व हक नहीं मिल रहा है। इसलिए महागठबंधन की ओर से इस बार जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर ऐसे प्रत्याशी के नाम की घोषणा की गई है जो गरीब-गुरबों को उनका हक व अधिकार दिलाएंगे। 

वहीं पूर्व कार्यकारी जिप अध्यक्ष व उपाध्याक्ष रह चुके विनय कुमार झा ने कहा कि महागठबंधन नेताओं ने उनकी पत्नी अरुणा को जिप उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। इसके लिए वे महागठबंधन के सभी नेताओं के आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल 2011-16 में जिस तरह सभी जिप सदस्यों को योजनाओं में बराबरी का हक व अधिकार मिला था उसी तरह उनकी पत्नी यदि जिप उपाध्यक्ष पद पर जीतेंगी तो सभी पार्षदों को हक व अधिकार मिलेगा।

Advertisement

युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव सुभाष यादव ने कहा कि यदि महागठबंधन के जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनते हैं तो जिले में गरीब-गुरबों के हक व अधिकार की आवाज बुलंद होगी। पूर्व जिप अध्यक्ष भोला सहनी ने कहा कि दो दिन पूर्व ही अध्यक्ष पद की घोषणा महागठबंधन ने कर दी थी।

इसके बाद विचार-विमर्श कर उपाध्यक्ष पद की घोषणा भी की गई है। मौके पर जिप सदस्य असद हुसैन, शीतल झा, ललित नारायण पासवान, सुनीता यादव, हरि मोहन यादव, राजद जिलाध्यक्ष उमेश राय, गणेश भारती, बदरे आलम बदर आदि मौजूद थे।

Share

Check Also

शराबी बेटे की हरकतों से तंग आकर पिता ने बेटे को किया पुलिस के हवाले।

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के शिवनगरघाट गांव निवासी देवचंद्र झा ने अपने शराबी बेटे की…