Home Featured दिनदहाड़े महिला की चाकू से गोद कर निर्मम हत्या, आरोपी हुआ फरार।
May 1, 2022

दिनदहाड़े महिला की चाकू से गोद कर निर्मम हत्या, आरोपी हुआ फरार।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: रविवार को दरभंगा शहर के नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत शुभंकरपुर अवस्थित बद्रीनाथ मंदिर के निकट एकबार फिर दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, मामूली विवाद में एक महिला की चाकूओं से गोद कर बेरहमी से हत्या कर दी गयी है। हत्या का आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए डीएमसीएच भेज दिया है। साथ ही घटना की छनबीन भी शुरू कर दी गयी है।

इस संबंध में मृतक के परिजनों एवं स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज महतो की पत्नी विभा देवी का विवाद अपने पड़ोसी विनोद महतो की पत्नी किरण देवी से हो गया। दोनों के बीच काफी बहस हो रही थी। दोनों के बीच हो रहे गाली गलौज को सुनकर विनोद महतो का पुत्र रवि कुमार बाहर

Advertisement

निकला और मनोज महतो की पत्नी विभा देवी को तड़ातड़ चाकू मारने लगा। बताया जाता है कि उसने विभा देवी के पेट, पीठ, कंधे आदि कई जगह वार कर उसके शरीर को गोद डाला।

जबतक लोग कुछ समझ पाते और महिला को रवि के चंगुल से छुड़ा पाते, रवि विभा देवी को धक्का देकर गिराकर भाग गया। बताया जाता है कि उसने चाक़ू को वहीं नदी में फेंक दिया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। साथ ही स्थानीय लोगों एवं परिजनों से पूछताछ भी की। स्थानीय लोगों ने बताया कि रवि शराब के धंधे में शामिल है और वह जेल भी जा चुका है। इससे पूर्व भी वह मारपीट करता रहा है।

वहीं विभा देवी के पति मनोज महतो विदेश में रहते हैं तथा उनके दो छोटे बच्चे भी हैं, जिनमे एक 5 वर्ष का पुत्र एवं 3 वर्ष की पुत्री है। विभा देवी की मौत के बाद अब दोनों बच्चों का भविष्य भी फिलहाल अंधेरे में आ गया है।

Share

Check Also

शराबी बेटे की हरकतों से तंग आकर पिता ने बेटे को किया पुलिस के हवाले।

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के शिवनगरघाट गांव निवासी देवचंद्र झा ने अपने शराबी बेटे की…