Home Featured नगर निगम में आयोजित इफ्तार में शामिल होकर विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने दिया सामाजिक एकता का संदेश।
May 1, 2022

नगर निगम में आयोजित इफ्तार में शामिल होकर विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने दिया सामाजिक एकता का संदेश।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: दरभंगा में इन दिनों जहां कुछ दल एवं संगठन विशेष के लोगों द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर इफ्तार के आयोजन पर राजनीति गर्माने का प्रयास किया जा रहा था, वहीं रविवार को स्थानीय भाजपा विधायक संजय सरावगी एवं मंत्री मदन सहनी के साथ साथ इन दिनों सोशल मीडिया में हनुमान चलीसा पाठ को लेकर चर्चित पूर्व विधायक अमरनाथ गामी आदि ने एकबार फिर सार्वजनिक स्थल में आयोजित इफ्तार में शामिल होकर ऐसे तत्वों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए सामाजिक एकता एवं सौहार्द का संदेश दिया। इफ्तार का आयोजन दरभंगा नगर निगम परिसर में वार्ड 21 की पार्षद मधुबाला सिन्हा द्वारा किया गया था।

बताते चलें कि इन दिनों शहर में इफ्तार पार्टी पर राजनीति गर्माने वाले दल एवं संगठन विशेष के लोगों के मंसूबे पर पानी फेरने केलिए इनदिनों दरभंगा शहर के भाजपा विधायक संजय सरावगी लगातार इफ्तार पार्टियों में शामिल होकर सामाजिक सौहार्द का संदेश दे रहे हैं। गत शनिवार को भी लहेरियासराय में मंत्री शाहनवाज हुसैन के साथ विधिवत परपंरा के साथ वे इफ्तार

Advertisement

पार्टी में शामिल हुए थे। उनके साथ भाजपा के स्थानीय विधान पार्षद अर्जुन साहनी भी उपस्थित थे।

बताते चलें कि दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 21 की पार्षद मधुबाला सिन्हा द्वारा रविवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। नगर निगम परिसर में आयोजित इस इफ्तार कार्यक्रम में कई वार्ड पार्षदों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखने को मिली।

इस इफ्तार पार्टी में दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी, समाज कल्याण मंत्री सह बहादुरपुर के विधायक मदन सहनी, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी तथा वार्ड पार्षद मुन्नी देवी सहित

Advertisement

कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

उपस्थित प्रतिनिधियों ने इस आयोजन को सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। नगर विधायक ने कहा कि मधुबाला सिन्हा एवं उनके पति नवीन सिन्हा द्वारा नगर निगम परिसर में पिछले 15 वर्षों से इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है, जो सराहनीय है।

पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने कहा कि पूरे दिन रोजा रखकर ईश्वर की इबादत करने वालों के साथ इफ्तार करने से निश्चित रूप से पुण्य के भागी बनेंगे।

मंत्री मदन सहनी ने कहा कि कई वर्षों से आयोजित हो रहे इफ्तार पार्टी में उन्हें शामिल होने का मौका मिला है। इफ्तार पार्टी का आयोजन यह संदेश देता है कि सभी लोग मिलजुल कर सभी पर्वों को मनाएं। साथ ही उन्होंने ईद की शुभकामनाएं भी सभी को दीं।

मेयर मुन्नी देवी ने इस आयोजन केलिए पार्षद मधुबाला सिन्हा को धन्यवाद दिया। वहीं आयोजक मधुबाला सिन्हा ने कहा कि नगर निगम में हर वर्ष इफ्तार का आयोजन होता था। पर दो वर्षों से कोरोना के कारण आयोजन नही हो सका था। इस बार हुए आयोजन में हिन्दू एवं मुस्लिम सभी मिलकर भाग ले रहे हैं। इससे निश्चित रूप से सामाजिक सौहार्द का संदेश जाता है।

Share

Check Also

शराबी बेटे की हरकतों से तंग आकर पिता ने बेटे को किया पुलिस के हवाले।

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के शिवनगरघाट गांव निवासी देवचंद्र झा ने अपने शराबी बेटे की…