Home Featured गोलगप्पे वाले के प्यार में पड़कर एमपी से दरभंगा पहुंच गयी युवती!
July 17, 2022

गोलगप्पे वाले के प्यार में पड़कर एमपी से दरभंगा पहुंच गयी युवती!

दरभंगा: गोलगप्पा आजकल अधिकतर किशोरियों का फेवरेट माना जाता है। ज्यादातर गोलगप्पे के दुकान पर लड़कियों की भीड़ ही दिखती है। पर किसी को गोलगप्पा इतना भा जाए कि उसे गोलगप्पे वाले से ही प्यार हो जाये और वह घर परिवार छोड़कर गोलगप्पे वाले के साथ ही दुनिया बसाने की ठान ले, ऐसा बिरले ही दिखता है।

कुछ ऐसा ही मामला रविवार को दरभंगा में सामने आया है। मध्य प्रदेश के भटनी की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को यूपी के रहने वाले एक लड़के से प्यार हो गया। लड़का पहले एमपी में गोलगप्पा बेचता था। फिलहाल वह दरभंगा में रहकर गोलगप्पे बेचता है। नाबालिग लड़की 10 दिन पूर्व अपनी छोटी बहन के साथ घर से भागकर दरभंगा पहुंच गई।

Advertisement

शनिवार की देर रात विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों को थाना क्षेत्र के पटेल चौक से बरामद कर लिया। दोनों लड़कियों के अलावा एक युवक वहां किराए के मकान में रह रहा था। लड़कियों के अलावा उसके प्रेमी को भी पुलिस थाना पर लायी। बताया जाता है कि नाबालिग लड़की और युवक ने शादी कर ली है।

विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि नाबालिग लड़कियों के पिता ने भटनी के एनकेजी थाने में दोनों की गुमशुदगी का मामला गत 11 जुलाई को दर्ज कराया था। शनिवार को लड़की की छोटी बहन ने बगल के एक युवक से फोन लेकर अपने पिता से संपर्क साधा। इसके बाद उसके पिता ने मामले की जानकारी भटनी पुलिस को दी।

भटनी पुलिस ने नंबर को ट्रेस करते हुए विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा से बात की। थानाध्यक्ष ने देर रात दोनों को पटेल चौक से बरामद कर थाना ले आई। रविवार को भटनी के एनकेजी थाने की पुलिस विश्वविद्यालय थाना पहुंचकर कागजी कार्रवाई पूरी

Share

Check Also

शराबी बेटे की हरकतों से तंग आकर पिता ने बेटे को किया पुलिस के हवाले।

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के शिवनगरघाट गांव निवासी देवचंद्र झा ने अपने शराबी बेटे की…