Home Featured शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार।
October 1, 2022

शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: शादी का झांसा देकर करीब छह साल तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने के आरोपी को महिला थाना की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि आरोपी केवटी थाना क्षेत्र के बलिया गांव का निकेश कुमार मंडल है। जिसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। इसके विरुद्ध सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शादी का झांसा देकर करीब छह साल तक यौन संबंध बनाने, गर्भवती होने पर दो बार गर्भपात कराने, दो लाख रुपए कर्ज के रुप में लेने सहित जाति सूचक गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Advertisement
Share

Check Also

शराबी बेटे की हरकतों से तंग आकर पिता ने बेटे को किया पुलिस के हवाले।

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के शिवनगरघाट गांव निवासी देवचंद्र झा ने अपने शराबी बेटे की…