Home Featured हत्या एवं फायरिंग मामले में कारवाई में जुटी पुलिस, सीमावर्ती जिलों में भी हो रही है छापेमारी।
October 8, 2022

हत्या एवं फायरिंग मामले में कारवाई में जुटी पुलिस, सीमावर्ती जिलों में भी हो रही है छापेमारी।

दरभंगा: तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र के तिलकेश्वर गांव में शुक्रवार की रात्रि हुए गोलीबारी और हत्या के मामले में पुलिस करवाई में जुट गई है। मृतक के पिता रामजतन मुखिया के आवेदन पर कुल 12 लोगों को नामजद किया गया है‌। इनमें तीन नामजदों की गिरफ्तारी अभी तक हुई है। बाकी फरार बताए जा रहे हैं।

वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर सीमावर्ती जिला सहरसा, खगड़िया तथा दरभंगा जिले के दर्जन भर ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही साथ सीमावर्ती क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ दरभंगा पुलिस लगातार संपर्क में है और पड़ोस के जिलों में भी छापेमारी कर रही है। ‌

Advertisement

बताते चलें कि तिलकेश्वर पंचायत निवासी किरणदेव मुखिया के चचेरे भाई व रामजतन मुखिया के पुत्र विजय मुखिया को बदमाशों ने गोलीबारी करके बीती रात मौत के घाट उतार दिया था। इसमें मृतक के पिता की ओर से दर्जन भर लोगों को नामजद बनाया गया है।

वहीं सूत्रों के मुताबिक किरणदेव मुखिया और शंकर यादव के बीच पिछले 5 वर्ष से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दो वर्ष पूर्व भी किरणदेव मुखिया के घर गोलीबारी करते हुए दो ट्रैक्टर लूट लिया गया था, जिसे सहरसा जिले के कनेरिया थाना पुलिस के सहयोग से ट्रैक्टर को बरामद किया गया था। इसको लेकर तिलकेश्वर ओपी थाना कांड संख्या क्रमशः 244/20 और 75/22 दर्ज है।

Share

Check Also

शराबी बेटे की हरकतों से तंग आकर पिता ने बेटे को किया पुलिस के हवाले।

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के शिवनगरघाट गांव निवासी देवचंद्र झा ने अपने शराबी बेटे की…