Home Featured सांसद ने सिक्किम के राज्यपाल को दरभंगा की समस्याओं से कराया अवगत।
October 18, 2022

सांसद ने सिक्किम के राज्यपाल को दरभंगा की समस्याओं से कराया अवगत।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: मंगलवार को पटना जाने के दौरान सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद दरभंगा परिसदन पहुँचे। परिसदन पहुंचने पर सर्वप्रथम उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर अपने समर्थकों एवं भाजपा नेताओं के साथ राज्यपाल से मिलने परिसदन पहुंचे।

सांसद गोपालजी ठाकुर के द्वारा मिथिला के परम्परागत मिथिला पेंटिंग युक्त पाग एवं दुप्पट्टा से राज्यपाल को सम्मानित करते हुए उनका स्वागत किया गया।

Advertisement

इस दौरान सांसद गोपालजी ठाकुर ने ने राज्यपाल को दरभंगा की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इसमें प्रमुख रूप से बाढ़ की समस्या के स्थायी निदान पर उनका सहयोग मांगा गया। राज्यपाल ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, ज्योति कृष्ण झा लवली, अमलेश झा, अशोक नायक, अंकुर गुप्ता, भरत चैरसिया, प्रेम कुमार राहुल आदि थे।

Share

Check Also

शराबी बेटे की हरकतों से तंग आकर पिता ने बेटे को किया पुलिस के हवाले।

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के शिवनगरघाट गांव निवासी देवचंद्र झा ने अपने शराबी बेटे की…