आचार संहिता खत्म होते ही पथ परिवहन निगम की ओर से दरभंगा को मिलेंगी 130 अत्याधुनिक बसें।
दरभंगा: दरभंगा प्रमंडल, जिला एवं शहर के लोगों की सुविधा के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से अत्याधुनिक 130 बसें उपलब्ध करायी जाएंगी। इन बसों में 50 इलेक्ट्रिक, 35 डीजल तथा 45 सीएनजी बसें शामिल हैं। इसकी स्वीकृति मिल गयी है।

दरभंगा पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक शंकारानंद झा ने कहा कि आचार संहिता की अवधि खत्म होने के बाद दरभंगा को 130 बसों का आवंटन कर दिया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक श्री झा ने कहा कि ये बसें दरभंगा आने के बाद दिल्ली मोड़ से कमिश्नरी मुख्यालय तक सीएनजीयुक्त पांच सिटी बसों का परिचालन शुरू होगा। सिटी बसों का परिचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। अभी अधिकतर लोगों को दिल्ली मोड़ से लहेरियासराय आने के लिए निजी टेंपो का सहारा लेना पड़ता है। इससे उन्हें अधिक राशि खर्च करनी पड़ रही है।

क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि प्रमंडल एवं जिले के विभिन्न मार्गों पर यात्रियों की मांग एवं सुविधा को देखते हुए 35 डीजल बसों की भी आपूर्ति की जा रही है। इन्हें विभिन्न मार्गों पर चलकर पथ परिवहन निगम की ओर से यात्रियों को सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा दरभंगा जिला मुख्यालय के यात्रियों व जिले के अन्य प्रखंडों से विभिन्न कार्यों से शहर पहुंचने वाले लोगों की सुविधा के लिए भी बसों का परिचालन किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि दिल्ली मोड़ से प्रमंडल मुख्यालय तक सीएनजी से चलने वाली पांच सिटी बसें भी दी जाएंगी।

वहीं इस खबर से शहर के लोगों में काफी खुशी का माहौल है। आने जाने में किराए के साथ साथ समय के बचत की भी लोगों को उम्मीद है।
दरभंगा में 48 घंटे के अंदर मासूम बच्चियों से दुष्कर्म का दूसरा मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार।
दरभंगा: इन दिनों दरभंगा को पता नहीं किसकी नजर लग गयी है। जिले में 48 घण्टे के अंदर मासूम ब…