Home मुख्य व्यवहार न्यायालय में जिला विधिक सेवा द्वारा मध्यस्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। Voice of Darbhanga
October 27, 2018

व्यवहार न्यायालय में जिला विधिक सेवा द्वारा मध्यस्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को सिविल कोर्ट में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार अध्यक्ष अरुणेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का उदघाटन कर न्यायिक पदाधिकारियों, प्रशिक्षित मध्यस्थ, वकीलों और पक्षकारों को विवाद निपटारे के लिए वैकल्पिक प्रावधानों, लोक अदालत और विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि स्वयं का आत्ममंथन कर यथासंभव गलती करने से बचे। ऐसा करने से स्वत: जीवन के सभी क्षेत्रों में सुधार दिखने लगेगा। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा और विकास के इस दौड़ में आवश्यक है कि लोग अपनी पौराणिक मध्यस्थता प्रणाली का अनुशरण कर लोक अदालत और बातचीत के माध्यम से विवादों का निराकरण करें। इससे समाज में शान्ति और विकास की किरण फैलती है। आवश्यकता इस बात की है कि इन प्रावधानों को अपनाने के लिए जन जागरूकता चलाई जाए। प्राधिकार के सचिव राज कुमार चौधरी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संपत कुमार, एसीजेएम अजय कुमार, दीपक कुमार,जावेद आलम, अक्षय कुमार सिंह, आशुतोष खेतान, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी दीपांजन मिश्रा, मुंसिफ विवेक चन्द्र वर्मा, मनीष कुमार, शैलेन्द्र कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद, प्रशिक्षित मध्यस्थ जीतेंद्र नारायण झा, अधिवक्ता अमरनाथ झा, पीएलवी छोटे लाल यादव, राजीव कुमार सिंह समेत सभी न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Check Also

चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गोपाल जी ठाकुर के समर्थन में किया रोड शो।

दरभंगा: बिहार के दरभंगा लोकसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपम…