फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।
दरभंगा: जिले के मनिगाछी थाना क्षेत्र के सकरी चीनी मिल परिसर में अहले सुबह युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नेहरा थाना क्षेत्र के पैठान कबई गांव निवासी सुनील झा के पुत्र मैथिली गायक सुभाष कुमार झा (22) के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के पिता ने बताया कि उनके पुत्र का गांव के ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर लड़की के परिजनों द्वारा आए दिन उनके परिवार और पुत्र को जान से मार देने की धमकी मिल रही थी। उन्होंने बताया कि गुरुवार की संध्या उनका पुत्र दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए सकरी स्टेशन के लिए निकला था। लेकिन सुबह लोगों के माध्यम से उनको जानकारी मिली के उनके पुत्र की लाश सकरी चीनी मिल परिसर में लटकी हुई है। मृतक के पिता ने बताया कि प्रेम प्रसंग के कारण उनके पुत्र को लड़की के परिजनों ने हत्या कर दिया हैं।

इस संबंध में पूछे जाने पर मनिगाछी थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एवं आगे की कारवाई की जा रही है।
दुष्कर्म पीड़िता बच्चियों को न्याय दिलाने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च।
दरभंगा: कुशेश्वरस्थान में छह वर्ष की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना और केवटी में तीन सा…