Home Featured ऐप के माध्यम से मिल सकती है एड्स की जानकारी : आलोक।
February 26, 2020

ऐप के माध्यम से मिल सकती है एड्स की जानकारी : आलोक।

दरभंगा: बिहार राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के सौजन्य से ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में रेड रिबन क्लब कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के राज्याध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बच्चों को बताया कि ऐप के माध्यम से बिहार से लेकर किसी भी राज्य की एड्स के बारे में जानकारी लोगों को उपलब्ध कराई जा सकती है। संसाधन पुरूष शैलेश कुमार ने रेड रिबन क्लब के तकनिकी जानकारी दी। वहीं कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. सत्यवान कुमार ने कहा कि योग के द्वारा एड्स को रोका जा सकता है। ऋषि-मुनियों का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि एड्स के इलाज में योगासन सर्वोत्तम उपाय है। संसाधन पुरूष डॉ. दिनेश ने स्वैच्छिक रक्तदान की प्रक्रिया का जिक्र करते हुए बताया कि रक्तदान से रक्तदाता को लाभ होता है। दूसरी ओर रक्तदान से हम किसी की जान बचा सकते हैं और समाज में सम्मान पा सकते हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल निशीथ कुमार राय ने बच्चों के बीच व्यायाम, पढाई आदि के साथ-साथ संवैधानिक अधिकार आदि के संबंध में बताया। दूसरे सत्र में मनमोहन सरावगी ने रक्तदान की प्रक्रियाओं को बताते हुए स्वास्थ्य पर इसका कोई नुकसान नहीं होने की बात कही। इस मौके पर उपकुलसचिव डॉ. राजीव कुमार ने छात्रों के बीच प्रमाण प्रत्र का वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. आनंद प्रकाश गुप्ता और धन्यवाद ज्ञापन समन्वयक डॉ. विनोद बैठा ने किया।

Share

Check Also

दरभंगा में दिनदहाड़े सीएसपी से पांच लाख की लूट, दो अपराधी चढ़े ग्रामीणों के हत्थे।

दरभंगा: दरभंगा में एकबार फिर अपराधियों ने दिनदहाड़े बढ़े हौसले का परिचय दिया है। अपराधियों न…