Home Featured नाजीर रसीद कटाने को लेकर प्रत्याशीयों की उमड़ी भीड़।
September 15, 2021

नाजीर रसीद कटाने को लेकर प्रत्याशीयों की उमड़ी भीड़।

दरभंगा: मनीगाछी प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना प्रौद्योगिकी भवन परिसर में बुधवार को पंचायत चुनाव के नामांकन के लिए नाजीर रसीद कटाने को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुखिया, पंचायत समिति, सरपंच, वार्ड सदस्य,वार्ड पंच पद के लिए सैकड़ों की संख्या में प्रत्याशी सुबह से ही काउंटर पर लाइन में लग गए। सबसे ज्यादा भीड़ वार्ड सदस्य के कांउटर पर देखने को मिली।

महिला एवं पुरुष के लिए खासकर वार्ड सदस्य पद के लिए बने एक ही कांउटर पर नाजीर रसीद कटाने की व्यवस्था रहने से महिला अभ्यर्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बीडीओ अनुपम कुमार ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए कुल 318लोगो ने नाजीर रसीद कटवाए हैं।

वहीं प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर थाना परिसर में बुधवार को आयोजित कैंप कोर्ट में 107 की सूची में शामिल कुल 55 लोगों ने बॉण्ड बनाए। ज्ञात हो कि मनीगाछी थाना द्वारा 669 लोगों को 107 की सूची में शामिल कर नोटिस दिया गया था। थाना सूत्रों के मुताबिक यह कैंप पुन: लगाया जाएगा। पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है।

Share

Check Also

देर रात हुई सड़क में दुर्घटना में तीन जख्मी, एक की हालत गंभीर। 

दरभंगा: शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहलबाड़ी ओवरब्रिज पर शुक्रवार की देर रात…