Home Featured विधिक जागरुकता के लिए सत्र न्यायाधीश ने प्रचार वाहन को किया रवाना।
September 18, 2021

विधिक जागरुकता के लिए सत्र न्यायाधीश ने प्रचार वाहन को किया रवाना।

दरभंगा: आम लोगों के बीच विधिक जागरुकता के लिए बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश रुद्र प्रकाश मिश्रा ने प्राधिकार कार्यालय से एक प्रचार वाहन रवाना किया। जिला जज श्री मिश्र ने कहा कि प्रचार वाहन से आम लोगों को काफी फायदा मिलेगा।

लोगों को कानूनी सहायता प्राप्त करने में सहुलियत होगी। मौके पर प्राधिकार के सचिव दीपक कुमार, पैनल अधिवक्ता विष्णु कांत चौधरी, बेबी सरोज, संजीव कुमार, रमेश पासवान, प्राधिकार कर्मी संजय कुमार, मुन्ना दास, मोहन कुमार, इम्मामुद्दीन, रंजय शर्मा, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

उक्त प्रचार वाहन जिले के विभिन्न जगहों पर जाकर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों के बीच जिला विधिक प्राधिकार के उद्देश्यों से लोगों को अवगत कराएंगे। उल्लेखनीय है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोगों को कानूनी जानकारी और कानूनी सहायता उपलब्ध कराने को लेकर लोगों को जागरूक करने की दिशा में कई अभियान चला रहा है।

Share

Check Also

चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गोपाल जी ठाकुर के समर्थन में किया रोड शो।

दरभंगा: बिहार के दरभंगा लोकसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपम…