Home Featured आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्रथमिकी दर्ज।
September 18, 2021

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्रथमिकी दर्ज।

दरभंगा: पंचायत चुनाव 2021 को लेकर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का पहला मामला प्रकाश में आया है। जिसकी स्थानीय जांच के बाद आदर्श आचार संहिता प्रभारी सह अंचल अधिकारी भुवनेश्वर झा ने बहेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार स्थानीय लोगों के शिकायत पर अंचलाधिकारी भुवनेश्वर झा एवं थानाध्यक्ष सुरेश राम थाना क्षेत्र के बाथो रढियाम पंचायत पहुंचे।

जहां निवर्तमान मुखिया मिथिलेश देवी द्वारा 5 साल बेमिसाल का बोर्ड लगाते हुए 5 साल के अपने क्रियाकलापों को आम जनता के सामने परोसा था।

जिसे अंचल अधिकारी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए बहेड़ा थाना में लिखित आवेदन दिया है। जिसमें निवेदक पूर्व मुखिया ब्रज किशोर यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है। साथ ही दिवाल पर लगाए गए बैनर पोस्टर को जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में संबंधित पहला मामला 196/21दर्ज की गयी है। अंचलाधिकारी भुवनेश्वर झा ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान अगर आर्दश आचार संहिता उल्लंघन का मामला नजर आएगा तो संबंधित लोगों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Share

Check Also

चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गोपाल जी ठाकुर के समर्थन में किया रोड शो।

दरभंगा: बिहार के दरभंगा लोकसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपम…