Home Featured नेहरू युवा केंद्र की ओर से चलाया गया स्वच्छता अभियान।
October 25, 2021

नेहरू युवा केंद्र की ओर से चलाया गया स्वच्छता अभियान।

दरभंगा: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र दरभंगा की ओर से सोमवार को शहल के वार्ड 39 में सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड 39 के पार्षद मो नुसरत आलम तथा नेहरू युवा केंद्र दरभंगा के जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार एवं लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सोहेल जफर मौजूद थे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि मोहम्मद नुसरत आलम ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरे देश से हटाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर स्वच्छ

Advertisement

भारत अभियान को फिर से पूरे देश में शुरू किया गया है, जिसके तहत पूरे देश से सिंगल यूज प्लास्टिक को हटाने का लक्ष्य रखा गया है।

उक्त कार्यक्रम के बारे में नेहरू युवा केन्द्र दरभंगा के जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 31 अक्टूबर तक जिले के सभी प्रखंडों में सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करने के लिए वृहद अभियान चलाया जा रहा है। नेहरू युवा केंद्र दरभंगा के सभी प्रखंडों के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ,गांव की महिला मंडल एवं युवा मंडल के सदस्य, प्रबुद्ध जन, समाजसेवी इस कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं। जिले के सभी प्रखंडो से अधिक गांवों में इस अभियान को चलाया जा रहा है।

Share

Check Also

देर रात हुई सड़क में दुर्घटना में तीन जख्मी, एक की हालत गंभीर। 

दरभंगा: शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहलबाड़ी ओवरब्रिज पर शुक्रवार की देर रात…