Home Featured 17 साल से सत्ता पर काबिज नीतीश कुमार ने राजद के 15 साल के शासनकाल को लोगों को दिलाया याद।
October 25, 2021

17 साल से सत्ता पर काबिज नीतीश कुमार ने राजद के 15 साल के शासनकाल को लोगों को दिलाया याद।

दरभंगा: विगत 17 सालों से बिहार की सत्ता पर काबिज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुशेश्वरस्थान उपचुनाव को लेकर आयोजित जनसभा में लोगों को राजद के 15 सालों के शासनकाल की याद दिलाते हुए पुनः उन्हें सत्ता पर काबिज न होने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2005 से आप लोगों ने हमे काम करने का मौका दिया है। हम लोगों ने काम किया और कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। हम लोगों के लिए पूरा बिहार अपना परिवार है।

उक्त बातें उन्होंने सोमवार को धोबौलिया में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के विपक्ष की जब सरकार थी तो उन लोगों ने सिर्फ अपने परिवार का विकास किया। हम लोगों ने हर वर्ग और प्रत्येक क्षेत्र में विकास का काम किया है। 2013 में हमने कहा

Advertisement
Advertisement

था कि हर घर में बिजली देंगे, तो हर घर में बिजली पहुंची है। अब खेतों में बिजली का उपयोग हो रहा है।

सीएम ने कहा कि पहले कितनी लड़कियां स्कूल कितनी जाती थीं, अब देखें तो पिछले साल मैट्रिक की परीक्षा में लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या बढ़ गयी। हम लोगों ने साइकिल, पोशाक व प्रोत्साहन राशि देने का काम कर शिक्षा का ग्राफ बढ़ाया है।

सीएम नीतीश ने कहा कि बाढ़ के दौरान पहले अनाज दिया जाता था, लेकिन 2007 के बाद हम लोगों ने सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों को

Advertisement

छह हजार की राशि देने का काम किया है। फसल क्षति की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी को फसल क्षति मुआवजा राशि दी गई है और दी जा रही है। अब हम लोगों ने निर्णय लिया है कि किसी भी प्राकृतिक आपदा के कारण जो किसान खेती नहीं कर पाये हैं उन्हें भी मदद करेंगे। इसके लिए सर्वेक्षण करने का काम शुरू किया गया है। बिहार जीविका में एक करोड़ 79 लाख महिलाएं जुड़ी हैं। पिछले दो वर्ष से कोरोना महामारी में भी हम लोगों ने अच्छा काम किया है। पर्व-त्योहार का समय है। प्रदेश से लोग आएंगे। सभी का टीकाकरण होना है। उसकी व्यवस्था हो गई है। उन्होंने सभी से 28 अक्टूबर और नौ नवंबर को विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित होने की जानकारी देते हुए वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंने दिवगंत विधायक शशिभूषण हजारी को याद करते हुए कहा कि उनकी तबीयत खराब

Advertisement

हो गई थी। उनका इलाज करवाया गया, लेकिन वे हमारे बीच नहीं रहे। दुख व्यक्त करते हुए कहा कि एक माह में उनकी पत्नी का भी निधन हो गया। उपचुनाव में एनडीए ने अमन भूषण हजारी को प्रत्याशी बनाया है। तीर छाप पर बटन दबाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।

शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में दिवंगत विधायक शशिभूषण हजारी ने विकास का दीप जलाया है। पिछले 10 दिनों से मैंने कई पंचायतों का भ्रमण किया। लोगों ने बताया कि ये सड़क, पुल, पुलिया एवं घाटों का निर्माण उन्होंने ही करवाया है। शशिभूषण हजारी के अधूरे काम को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए प्रत्याशी को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।

विधायक डॉ. अजय चौधरी ने कुशेश्वरस्थान में चल रहे विकास कार्यों को चालू रखने के लिए एनडीए उम्मीदवार अमन भूषण हजारी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की छाया में यहां का एक-एक मतदाता एनडीए उम्मीदवार के अभिभावक बनेंगे और अपना आशीर्वाद देंगे।

सांसद रामनाथ ठाकुर ने वंचित समाज के लोगों से भारी मतदान की अपील की। विधायक रतनेश सदा ने कहा कि बगैर किसी लोभ-लालच के कमजोर वर्गों का एकमुश्त वोट एनडीए को मिलेगा।

सभा को परिवहन मंत्री शीला मंडल, आईटी मंत्री जीवेश मिश्रा, समाज कल्याण मदन सहनी, सांसद दुलार गोस्वामी, दिनेश चंद्र यादव, प्रिंस राज, वीणा देवी, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, नगर विधायक संजय सरावगी, रत्नेश्वर सदा, गुंजेश्वर साहु, केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, चंद्रशेखर साह, उपेंद्र मुखिया, अजय राय आदि ने भी संबोधित किया।

सभा की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी एवं संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश राय ने किया। मौके पर जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष शंभूनाथ झा, प्रदेश सचिव प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, एजाज अख्तर खां , विमल चौधरी, भरत चौधरी , धर्मेन्द्र सिंह यादव, अमन झा, अभिषेक झा, शशि चंद्र पटेल, शिक्षा प्रकोष्ठ के डॉ. अशोक कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सहनी समेत बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share

Check Also

देर रात हुई सड़क में दुर्घटना में तीन जख्मी, एक की हालत गंभीर। 

दरभंगा: शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहलबाड़ी ओवरब्रिज पर शुक्रवार की देर रात…