Home Featured बहादुरपुर देकुली के बूथ संख्या 183 पर पुनर्मतदान के बाद घोषित हुए परिणाम में सुरेश कामत मुखिया निर्वाचित।
October 27, 2021

बहादुरपुर देकुली के बूथ संख्या 183 पर पुनर्मतदान के बाद घोषित हुए परिणाम में सुरेश कामत मुखिया निर्वाचित।

दरभंगा: गत 24 अक्टूबर को सम्पन्न हुए बहादुरपुर प्रखंड के पंचायत निर्वाचन की मतगणना मंगलवार को सम्पन्न हो गयी थी। सभी जीते प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र मिल गया। परंतु बहादुरपुर देकुली पंचायत के मुखिया पद के विजेता की घोषणा नही हुई। इस सीट पर बड़ा पेंच फंस गया था। इस पेंच को सुलझाने केलिए आखिरकार बुधवार को एक बूथ पर पुनर्मतदान करवाकर मतगणना करवायी गयी। बुधवार की देर शाम परिणाम की घोषणा हुई जिसमें सुरेश कामत को विजेता घोषित किया गया।

दरअसल, बहादुरपुर देकुली पंचायत के वार्ड 10 अवस्थित बूथ संख्या 183 पर मुखिया पद वाले ईवीएम में खराबी आ गयी थी। अंत तक इस ईवीएम से परिणाम प्राप्त नही किया जा सका। इसके बाद चुनाव

Advertisement
Advertisement

आयोग के निर्देश पर उक्त बूथ पर केवल मुखिया पद केलिए फिर से मतदान करवाया गया और देर शाम मतगणना के पश्चात परिणाम की आधिकारिक घोषणा की गयी, जिसमे सुरेश कामत को 374 मतों से विजयी घोषित किया गया।

सुरेश कामत को कुल 2486 मत मिले, जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंद्वी पंकज कुमार साह को 2112 मत मिले। निवर्तमान मुखिया नन्दलाल ठाकुर 1390 मतों के साथ तीसरे नम्बर पर रहे।

इससे पूर्व मंगलवार को मतों की गिनती में आगे रहने के कारण कुछ समय केलिए सुरेश कामत की जीत की खबर भी फैल गयी थी। परंतु बाद में पता चला कि एक ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण उसमे डाले गए मतों की गिनती नही हो सकी।फलस्वरूप प्रमाण पत्र रोक लिया गया और पुनर्मतदान का निर्णय लिया गया।

Share

Check Also

देर रात हुई सड़क में दुर्घटना में तीन जख्मी, एक की हालत गंभीर। 

दरभंगा: शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहलबाड़ी ओवरब्रिज पर शुक्रवार की देर रात…