Home Featured नेहरू युवा केन्द्र द्वारा कैथवार में चलाया गया स्वच्छता अभियान।
October 28, 2021

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा कैथवार में चलाया गया स्वच्छता अभियान।

दरभंगा: गुरुवार को तारडीह प्रखंड के कैथवार पंचायत के वार्ड सं० 2 और वार्ड सं० 3 में नेहरू युवा केन्द्र दरभंगा द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नंदन कुमार झा के अध्यक्षता में चलाया गया।

इस मौके पर दोनों वार्ड के वार्ड सदस्य के प्रतिनिधि रंजीत झा और अशोक राय ने पहुंच कर इस स्वच्छता अभियान में सहयोग किया। साथ ही दोनों प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छ समाज का होना जरूरी है हमें प्लास्टिक का उपयोग न के बराबर करना चाहिए।

Advertisement

इस कार्यक्रम में अलीनगर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक फुलो कुमार, पूर्व स्वयंसेवक राधे कुमार, कैथवार पंचायत के युवा नेता पुरुषोत्तम झा, अमर कांत झा, बलराम झा, सुमन झा, सुभाष, हर्षित झा, अंकुर चौधरी आदि भी उपस्थित रहे।

Share

Check Also

दरभंगा में दिनदहाड़े सीएसपी से पांच लाख की लूट, दो अपराधी चढ़े ग्रामीणों के हत्थे।

दरभंगा: दरभंगा में एकबार फिर अपराधियों ने दिनदहाड़े बढ़े हौसले का परिचय दिया है। अपराधियों न…