Home Featured हिमाचल प्रदेश से दरभंगा लौट रहे यात्री से एयरपोर्ट पर आठ लाख रुपए बरामद।
October 29, 2021

हिमाचल प्रदेश से दरभंगा लौट रहे यात्री से एयरपोर्ट पर आठ लाख रुपए बरामद।

दरभंगा: आयकर विभाग के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को नई दिल्ली से दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री से करीब आठ लाख रुपये बरामद किये। विभाग की ओर से जांच पूरी होने तक बरामद की गई राशि को सदर थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।

जिस यात्री के पास से भारी-भरकम नगद राशि बरामद की गई है उसकी पहचान मनीगाछी निवासी स्व. फौदार यादव के पुत्र लक्ष्मण यादव के रूप में की गई है। बरामद राशि को लेकर सघन जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि लाखों की नगद राशि के साथ एक यात्री नई दिल्ली से दरभंगा तक फ्लाइट संख्या एसजी- 8495 से सफर कर रहा है।

Advertisement
Advertisement

अधिकारियों को यात्री की कोई तस्वीर नहीं भेजी गई थी, केवल उसका नाम बताया गया था। सूचना मिलते ही आयकर विभाग तुरंत हरकत में आया।

स्थानीय आयकर अधिकारी उमाशंकर महतो व अमित कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर दरभंगा एयरपोर्ट रवाना कर दिया गया। दिल्ली से दरभंगा पहुंची फ्लाइट से उतरने वाले यात्रियों के बोर्डिंग पास की जांच एयरपोर्ट के गेट पर शुरू की गई। इस दौरान लक्ष्मण यादव आयकर अधिकारियों के हत्थे चढ़ गया। बैगेज की तलाशी लेने पर उसमें रखे करीब आठ लाख रुपये बरामद किये गए।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार उसे सदर थाना ले जाकर आयकर अधिकारियों ने पूछताछ की। बताया जाता है कि लक्ष्मण यादव ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश की फल मंडी में लेबर सप्लायर का काम करता है।

जिले के कई लेबर वहां काम करते हैं। मंडी के मालिक ने त्योहार को देखते हुए यह राशि उन लोगों के बीच वितरित करने के लिए उसे दी है।

Advertisement

सदर थाने के मालखाना प्रभारी विष्णु पासवान ने बताया कि जांच पूरी होने तक सुरक्षित रखने के लिए आयकर अधिकारियों ने करीब आठ लाख रुपए थाने के सुपुर्द किये हैं।

Share

Check Also

देर रात हुई सड़क में दुर्घटना में तीन जख्मी, एक की हालत गंभीर। 

दरभंगा: शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहलबाड़ी ओवरब्रिज पर शुक्रवार की देर रात…