Home Featured दरभंगा पहुँचे तेजस्वी यादव, मतगणना खत्म होने तक रहेंगे रुके।
November 1, 2021

दरभंगा पहुँचे तेजस्वी यादव, मतगणना खत्म होने तक रहेंगे रुके।

दरभंगा: 30 अक्टूबर को हुए कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव की मतगणना मंगलवार की सुबह 8 बजे से शुरू होगी। जिला मुख्यालय से महज कुछ दूरी पर अवस्थित रामनगर आईटीआई को मतगणना केंद्र बनाया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं।

इसके वाबजूद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सरकार पर प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाते रहे हैं। यहां तक कि मतगणना के ठीक पहले देर रात्रि तेजस्वी खुद दरभंगा पहुँच गये हैं और राजद नेताओं से मीटिंग कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

शहर के नाका 6 के निकट अवस्थित एक होटल में तेजस्वी यादव ठहरे हैं। हालांकि उन्होंने इस दौरान मीडिया से दूरी बनायी रखी। मीडिया के सामने तक नही आये। उनकी तस्वीर लेने तक की अनुमति नही दी गयी।

Advertisement

मौके पर राजद के पूर्व विधायक भोला यादव, पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेड़िया आदि सहित दर्जनों राजद नेता मौजूद दिखे।

Advertisement

तेजस्वी यादव के आगमन के सम्बंध में जानकारी देते हुए ओमप्रकाश खेड़िया ने बताया कि मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण करने तेजस्वी दरभंगा पहुँचे हैं। काउंटिंग एजेंट और आरओ के साथ बैठक कर रहे हैं। मतगणना में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसपर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है।

Advertisement

श्री खेड़िया ने कहा कि सबने देखा कि आम चुनाव में कैसे सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर 10 सीट हरा दिया गया। ये तो उपचुनाव है, गड़बड़ी का प्रयास इसमें भी किया जा सकता है। इन्ही गड़बड़ियों पर नजर रखने केलिए तैयारी की जा रही है।

Share

Check Also

चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गोपाल जी ठाकुर के समर्थन में किया रोड शो।

दरभंगा: बिहार के दरभंगा लोकसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपम…