Home Featured विज्ञान के बिना शास्त्र और शस्त्र नहीं चल सकते : कुलपति।
February 24, 2022

विज्ञान के बिना शास्त्र और शस्त्र नहीं चल सकते : कुलपति।

दरभंगा: सीएम साइंस कालेज में आयोजित विज्ञान सप्ताह के तीसरे कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशिनाथ झा ने कहा सांख्य दर्शन में विज्ञान को लेकर काफी चर्चा की गई है।देश के कई विद्वानों का मानना हैं कि सांख्य शब्द से ही साइंस शब्द बना है। सांख्य दर्शन के विभिन्न तथ्यों पर अनुसंधान करने से कई चीजों का संबंध विज्ञान से मिला है। कहा कि सिद्ध कला और शास्त्र सब विज्ञान ही है। विज्ञान के बिना शास्त्र और शस्त्र नहीं चल सकते हैं।

Advertisement

प्राचीन भारत में मौसम विज्ञान विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डा. रामचंद्र झा ने कहा कि यज्ञ करने से प्राकृतिक संतुलन बना रहता है। इससे प्रदूषण नहीं फैलता है। पूर्व कुलपति डा. देवनारायण झा ने कहा कि भारत की सारी परिकल्पना और विज्ञान वेद पर ही निर्भर है। विश्व का सभी ज्ञान वेद पर ही केंद्रित है। वेद से ही ज्ञान और विज्ञान निकलता है। वेद के बिना भारत की परिकल्पना नहीं का जा सकती है। विश्व का सबसे प्राचीन ग्रंथ ऋग्वेद है।

कार्यक्रम में महोत्सव के अध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार चौधरी ने सभी आगत-अतिथियों का स्वागत किया। विज्ञान सप्ताह के तीसरे दिन के कार्यक्रम का संचालन डा. सत्येंद्र कुमार झा और डा. नेहा वर्मा ने मिलकर किया।

Share

Check Also

दरभंगा में दिनदहाड़े सीएसपी से पांच लाख की लूट, दो अपराधी चढ़े ग्रामीणों के हत्थे।

दरभंगा: दरभंगा में एकबार फिर अपराधियों ने दिनदहाड़े बढ़े हौसले का परिचय दिया है। अपराधियों न…