Home Featured तीन दिवसीय जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।
February 27, 2022

तीन दिवसीय जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

दरभंगा: कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नेहरू स्टेडियम (पोलो मैदान) में तीन दिवसीय जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएम राजीव रौशन, कार्यक्रम के अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी, बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी, अलीनगर विधायक मिश्रीलाल यादव व विधान पार्षद डॉ. अर्जुन सहनी ने किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने शपथ लेते हुए कहा कि खेल को सच्ची खेल भावना के साथ खेलेंगे, नियमों एवं निर्णयों का अनुपालन करेंगे। डीएम ने सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि मिथिला की हृदयस्थली दरभंगा में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह निश्चय ही दरभंगा एवं हम सब के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यदि हमें अपने देश का भविष्य उज्ज्वल करना है, यदि अपने राज्य की संस्कृति को आगे ले जाना है तो शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद को भी उतना ही महत्व देना होगा। उन्होंने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई करते हुए विजयी भव: का आशीर्वाद दिया। उन्होंने रूस एवं यूक्रेन की स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि वर्तमान दुनिया तनाव के दौर से गुजर रही है। आज के दौर में वही देश आगे रहेगा जहां राष्ट्रीयता की भावना वहां के लोगों में कूट-कूटकर भरी होगी। खेल एक व्यक्ति को दूसरे से जोड़ता है, खेल एक टीम की भावना विकसित करने में मदद करता है। इसलिए राष्ट्रीयता की भावना विकसित करने में खेल काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर विधायक संजय सरावगी ने सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि खेल जीवन जीने की पद्धति है। यह राष्ट्रीय भावना जागृत करती है। खेल से मानसिक व शारीरिक संतुलन भी बनता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति होती है। यहां के खेल पदाधिकारी को प्रखंड स्तर पर जाकर उनके साथ बैठक करनी चाहिए। मिडिल व हाईस्कूल में खेल का आयोजन कराया जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी तैयार हो सकें।

बेनीपुर विधायक डॉ. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार खेल विश्वविद्यालय की स्थापना रहे हैं जिससे खिलाड़ियों का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने कहा कि खेल में प्रतिष्ठा प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दरभंगा को खेलो इंडिया के तहत 50 करोड़ रुपये केंद्र सरकार से प्राप्त हुए हैं। इसका प्रयोग यहां के खिलाड़ियों की अधिक से अधिक क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाए। उन्होंने दरभंगा में चल रहे एकलव्य खेल प्रशिक्षण केंद्र की भी चर्चा की।

Advertisement

अलीनगर विधायक मिश्रीलाल यादव ने कहा कि आज बिहार सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है और दरभंगा जिला भी आगे बढ़ रहा है। उनकी इच्छा है कि दरभंगा के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर बिहार और दरभंगा का नाम रौशन करें। विधान पार्षद डॉ. अर्जुन सहनी ने कहा कि दरभंगा जिला खेल के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित, जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र सिंह आदि थे।

Share

Check Also

दरभंगा में दिनदहाड़े सीएसपी से पांच लाख की लूट, दो अपराधी चढ़े ग्रामीणों के हत्थे।

दरभंगा: दरभंगा में एकबार फिर अपराधियों ने दिनदहाड़े बढ़े हौसले का परिचय दिया है। अपराधियों न…