Home Featured कुशेश्वरस्थान के निचले इलाके में तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी
July 3, 2022

कुशेश्वरस्थान के निचले इलाके में तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी

दरभंगा। कुशेश्वरस्थान प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरनेवाली कमला, कोसी, एवं कमला बलान नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि के कारण अब दोनों प्रखंड के विभिन्न चौर के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। इसके कारण लोगों में संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर दहशत व्याप्त है। जलस्तर में वृद्धि होने से कुशेश्वरस्थान बाजार से सटे नदी के उपधारा में बने बांस के चचरी पुल पानी में डूब गया है। जिससे पूर्वी प्रखंड के भिडुआ पंचायत के सभी गांव के साथ साथ पश्चिमी प्रखंड के बिषहरिया पंचायत के कई गांवों का सीधा सड़क संपर्क भंग हो गया है। जिससे इन गांव के लोगों को अब कुशेश्वरस्थान- धोबलिया मार्ग में बने पुल पार कर करीब आठ से 10 किलोमीटर दूरी तय कर अपने गांव जाना पड़ेगा। मालूम हो कि उक्त चचरी पुल ग्रामीण आपस में चंदा उगाही कर प्रत्येक वर्ष बनाता है और बाढ़ से इसका क्षतिग्रस्त होना निश्चित है।

Advertisement

अभी फिलहाल पूर्ण रूप से बाढ़ का पानी दोनों प्रखंड में नहीं फैला है। जिससे लोगों को सबसे परेशानी एक जगह से दूसरे जगह पर जाने में हो रहा। क्योंकि कम पानी रहने से न तो लोग वाहन से कहीं आ जा रहे हैं और न ही अभी नाव चलने लायक पानी है। वैसे बाढ़ के जलस्तर में वृद्धि होने से लोग इससे बचने की तैयारी में जुट गए हैं। लोग अभी से ही जहां पुराने नाव के मरम्मत एवं गहनी करना प्रारंभ कर दिया है। वहीं जिनके पास पुराने नाव नहीं है वह नए नाव की खरीदारी करने के लिए बढ़ई के पास चक्कर लगा रहे हैं। क्योंकि चाह कर भी हाथों हाथ नया मिलना मुश्किल है। इसके लिए आर्डर देना पड़ता है। सरकारी स्तर पर भी नाव का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। सीओ कासिफ नवाज ने बताया कि बाढ़ के समय लोगों को आने जाने में नाव के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। नाव का रजिस्ट्रेशन का काम तेजी से किया जा रहा है। बिना रजिस्ट्रेशन कराए नाव इस साल नहीं चलेगा।

Share

Check Also

दरभंगा में दिनदहाड़े सीएसपी से पांच लाख की लूट, दो अपराधी चढ़े ग्रामीणों के हत्थे।

दरभंगा: दरभंगा में एकबार फिर अपराधियों ने दिनदहाड़े बढ़े हौसले का परिचय दिया है। अपराधियों न…