Home Featured योजनाओं की राशि के बंदरबांट पर रोक लगाने केलिए बीडीओ को दिया आवेदन।
July 16, 2022

योजनाओं की राशि के बंदरबांट पर रोक लगाने केलिए बीडीओ को दिया आवेदन।

दरभंगा: शनिवार को बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के उघड़ा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य गंगा प्रसाद साहू ने प्रखंड में पंचायत समिति की योजनाओं की राशि को बंदरबांट पर रोक लगाने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया है।

दिए गए आवेदन में पंसस सदस्य गंगा प्रसाद साहू ने आरोप लगाया है कि पंचायत समिति मद के पूर्व से प्राप्त राशि का उपयोग योजना की निगरानी समिति को बैगर सूचित किए, प्रखंड प्रशासन एवं प्रखंड प्रमुख के मिलीभगत से योजनाओं की राशि का बंदरबांट कर लिया गया है।

Advertisement

आगे श्री साहू ने कहा है कि पंचायत समिति की प्रथम बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि पंचायत समिति मद में प्राप्त राशि का उपयोग प्रखंड के सभी पंचायतों में बराबर रूप से की जाएगी, लेकिन सदस्यों के प्रस्ताव को दरकिनार करते हुए प्रखंड प्रमुख एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के मिलीभगत से बंदरबांट कर लिया गया है।
आगे उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि वर्ष 2022-23 में जो राशि प्रखंड को प्राप्त हुआ है उसका सही उपयोग हो।

आगे श्री साहू ने प्रखंड प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर आपसी सहमति और बैठक में दिए गए प्रस्ताव के विपरित कार्य किया जाता है तो प्रखंड के सभी पंचायत समितियों का संघ तैयार करके सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष किया जायेगा।

Share

Check Also

देर रात हुई सड़क में दुर्घटना में तीन जख्मी, एक की हालत गंभीर। 

दरभंगा: शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहलबाड़ी ओवरब्रिज पर शुक्रवार की देर रात…