Home Featured गिद्ध को संरक्षण में लेकर शरीर पर लगे डिवाइस की गुत्थी सुलझाने में जुटे अधिकारी।
November 14, 2022

गिद्ध को संरक्षण में लेकर शरीर पर लगे डिवाइस की गुत्थी सुलझाने में जुटे अधिकारी।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: रविवार की शाम बहेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हावीभौआड़ चौर में पीठ पर लगे यंत्र के साथ मिले गिद्ध को सोमवार को दरभंगा वन प्रमंडल कार्यालय लाया गया। यहां लाने के बाद पीठ पर लगे कैमरानुमा डिवाइस तथा पैर में लगे सील की जांच विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इसकी जांच केलिए तकनीकी विभाग की सहायता भी ली जा रही है। साथ ही डिवाइस के लगे होने का मकसद भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

मौके पर मौजूद बेनीपुर के वनपाल ने बताया कि बहेड़ा थानाध्यक्ष द्वारा सूचना मिलने पर वे स्थल पर गए थे तथा गिद्ध को तत्काल जाल से ढक दिए थे। देर शाम बेनीपुर अवस्थित वन विभाग के नर्सरी में उक्त गिद्ध को लाकर रखा गया। रात में उसके खाने पीने का इंतजाम किया गया। सोमवार की सुबह दरभंगा वन प्रमंडल कार्यालय लाया गया, जहां डिवाइस की जांच वरीय अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

Advertisement

बताते चलें कि रविवार को चौर में शरीर पर डिवाइस बंधे गिद्ध के मिलने से सनसनी मच गयी थी। लोग इसे दुश्मन देश द्वारा जासूसी किये जाने से जोड़कर भी देख रहे थे। कुछ लोग इसे ट्रैकिंग डिवाइस भी बता रहे थे जो विलुप्त हो रहे गिद्ध को ट्रैक करने केलिए लगाया गया था। पर ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि उक्त गिद्ध चार दिनों से चौर में घूम रहा था तो आखिर ट्रैकर का उपयोग क्यों नहीं किया गया।

फिलहाल अभी तक संदेह के बादल छंटे नहीं हैं और डिवाइस के कार्य एवं मकसद का पता लगाने में टीम जुटी हुई है।

Share

Check Also

दरभंगा में दिनदहाड़े सीएसपी से पांच लाख की लूट, दो अपराधी चढ़े ग्रामीणों के हत्थे।

दरभंगा: दरभंगा में एकबार फिर अपराधियों ने दिनदहाड़े बढ़े हौसले का परिचय दिया है। अपराधियों न…