Home Featured गौसाघाट के ऐतिहासिक कमला तट पर पक्का सीढ़ी घाट का निर्माण हुआ सम्पन्न, मंत्री ने किया लोकार्पण।
August 27, 2023

गौसाघाट के ऐतिहासिक कमला तट पर पक्का सीढ़ी घाट का निर्माण हुआ सम्पन्न, मंत्री ने किया लोकार्पण।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा, गोदावरी और संगम सहित अन्य नदियों में स्नान करके दान-पुण्य करना बहुत ही उत्तम फलदायी माना गया है। देश के कई भागों में इस दिन मेला भी लगता है। इसमें दरभंगा जिला के गौसाघाट में कमला नदी के तट पर एक अनोखा मेला लगता है, जिसे जीवछ घाट का मेला के नाम से जानते हैं।

Advertisement

दरभंगा रेलवे स्टेशन से करीब 13 किलोमीटर की दूरी पर सकरी मार्ग में सदर प्रखंड अंतर्गत गौसाघाट में कमला नदी का यह घाट आता है। यहां कार्तिक एवं माघी पूर्णिमा के दिन आस-पास के क्षेत्रों के अलावा दूरदराज तथा नेपाल तक से भी पति-पत्नी जोड़े में स्नान के लिए आते हैं। इस घाट की ऐसी मान्यता है कि यहां पति-पत्नी गठबंधन करके नदी में डुबकी लगाते हैं तो संतान सुख में आने वाली बाधा दूर हो जाती है यानी संतान सुख की प्राप्ति होती है। लोगों में यह विश्वास है कि इस दिन कमला मैय्या से मांगी गई मुराद पूरी होती है।

इतना बड़ा ऐतिहासिक महत्व रहने के वाबजूद यहां घाट तक का निर्माण नहीं हो सका था। साथ ही यह नदी भी पिछले कुछ सालों में मृतपाय हो चुकी थी।

Advertisement

ऐसे बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने इसके जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया। पहले तो नदी को पुनर्जीवित करने का प्रयास हुआ। फिर इस ऐतिहासिक स्थल पर घाट निर्माण का कार्य आरंभ हुआ जो अब पूर्ण हो चुका है।

घाट निर्माण पूर्ण हो जाने पर रविवार को जल संसाधन मंत्री संजय झा ने इसका उद्घाटन भी किया। उद्घाटन के दौरान क्षेत्र के सैकड़ो लोगों की भीड़ मौजूद थी। इस ऐतिहासिक महत्व के कमला घाट पर पक्के घाट का निर्माण हो जाने से क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष देखा गया।

Advertisement

मौके पर मंत्री श्री झा ने कमला नदी के दायें तट पर गौसाघाट दुर्गा मंदिर के निकट 227 मीटर लंबाई में पक्का प्रोटेक्शन वर्क सह सीढ़ी घाट के निर्माण और कमला नदी के बायें तट पर बिजली पंचायत के दक्षिण टोला के निकट 150 मीटर लंबाई में पक्का प्रोटेक्शन वर्क सह सीढ़ी घाट के निर्माण के अलावा कमला नदी के दायें तट पर बलहा ग्राम के समीप कराये गये कटाव निरोधक कार्य का भी लोकार्पण किया।

इस मौके पर जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र के लाखो लोगों को बाढ़ एवं कटाव से दीर्घकालिक सुरक्षा मिलने के साथ-साथ नदी में स्नान और छठ पूजा एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान में सुविधा होगी। जल संसाधन विभाग ने पहली बार दरभंगा जिले में ही कटाव निरोधक कार्य के रूप में पक्का सीढ़ी घाट का निर्माण कार्य शुरू कराया है।

कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव, जल संसाधन विभाग के वरीय अधिकारी, अन्य गणमान्य तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Share

Check Also

देर रात हुई सड़क में दुर्घटना में तीन जख्मी, एक की हालत गंभीर। 

दरभंगा: शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहलबाड़ी ओवरब्रिज पर शुक्रवार की देर रात…