Home Featured कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक आयोजित।
August 28, 2023

कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक आयोजित।

दरभंगा: जिले के बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के बरुआरा गांव में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। 

चंद्रवीर नारायण यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जनष्टमी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई।

Advertisement

इस संबंध में जानकारी देते आयोजन समिति के सदस्य चंद्रवीर नारायण यादव ने बताया कि इस जन्माष्टमी पर ग्रामीणों द्वारा विशेष तैयारियां की गई है। श्री यादव ने बताया कि इस बार पूजा की तिथि आगमी छह सितंबर से लेकर ग्यारह सितंबर तक निर्धारित है। उन्होंने बताया कि दिनांक छह सितंबर को पांच सौ एक कुमारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ पूजा प्रारंभ किया जायेगा।

Advertisement

श्री यादव ने बताया कि छह दिनों तक व्यास श्री लेखराज गौतम महाराज के सानिध्य में रास लीला कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। उन्होंने कहा कि मेला में विशेष प्रकार का झूला, विभिन्न प्रकार के मनोरंजन कार्यक्रम सहित पूजा के अंतिम दिन मटका फोड़ का आयोजन रखा गया है।

Advertisement

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए ग्रामीणों के बीच एक कमेटी का निर्माण किया गया है। इसमें राम इकबाल यादव को अध्यक्ष, मुकेश मंडल को कोषध्यक्ष, बैद्यनाथ यादव को उपाध्यक्ष में चंद्रवीर नारायण यादव को सर्वसम्मति से महासचिव नियुक्त किया गया है।

Share

Check Also

देर रात हुई सड़क में दुर्घटना में तीन जख्मी, एक की हालत गंभीर। 

दरभंगा: शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहलबाड़ी ओवरब्रिज पर शुक्रवार की देर रात…