Home Featured एयरफोर्स की आकाशगंगा टीम का हैरतअंगेज प्रदर्शन, नेहरू स्टेडियम में स्काई डाइवर्स ने की शानदार लैंडिंग।
October 20, 2023

एयरफोर्स की आकाशगंगा टीम का हैरतअंगेज प्रदर्शन, नेहरू स्टेडियम में स्काई डाइवर्स ने की शानदार लैंडिंग।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: इंडियन एयरफोर्स के विमान स्काई डाइवर्स ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। एयरफोर्स की आकाश गंगा टीम के सदस्यों ने लहेरियासराय पोलो मैदान के ऊपर करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई और जमीन पर सुरक्षित लैंडिंग की। जवानों के इस हैरतअंगेज कारनामे को देखकर लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली।

Advertisement

जवानों के इस कारनामे को देखने के लिए पोलो मैदान में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। जवानों के जमीन पर लैंड करते ही लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिवादन किया। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को जवानों ने दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन परिसर में स्काई डाइविंग की थी। हालांकि इसमें सिर्फ केंद्रीय विद्यालय व एनसीसी के ही बच्चे थे। पोलो मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सभी उम्र वर्ग के लोग उपस्थित थे। जवानों के इस हैरतअंगेज कारनामे को लोगों ने अपने मोबाइल में भी कैद दिया।

Advertisement

मौके पर उपस्थित प्रभारी डीएम प्रतिभा रानी ने कहा कि यह शो काफी उत्साहवर्धक था। इससे युवाओं को वायुसेना को जॉइन करने की प्रेरणा भी मिलेगी। इस कार्यक्रम से जहां लोगों का मनोरंजन हुआ है, वहीं अपने देश के जवानों की दक्षता से भी परिचित होने का अवसर मिला है। हमने इनसे आग्रह किया है कि वे दरभंगा में आगे भी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करें। वहीं, दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों ने कहा कि आगरा से आए जवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दरभंगा में आम लोगों के लिए इस तरह का यह पहला शो किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य था कि खासकर बच्चे इसे देखकर उत्साहित हों ताकि उन्हें फौज में भर्ती होने की प्रेरणा मिले। मौके पर उपस्थित जिला पंचायती राज अधिकारी आलोक राज ने भी इस कार्यक्रम की सराहना की।

Advertisement
Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…