पिछले कई दिनों से मुंबई की फ्लाइट रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी।
दरभंगा: पिछले कई दिनों से मुंबई की फ्लाइट रद्द रहने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई से गत 21 मार्च को दरभंगा आने वाली फ्लाइट को पटना डायवर्ट कर दिया गया था। इसके बाद से दरभंगा और मुंबई के बीच फ्लाइट का परिचालन अनियमित है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।

शुक्रवार को भी 03.10 बजे मुंबई से दरभंगा आने वाली एसजी 115 नंबर की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। फलस्वरूप मुंबई से न तो कोई यात्री दरभंगा आ सके और न ही यहां से उड़ान भर सके। वहीं दूसरी ओर दरभंगा और बेंगलुरु के बीच की फ्लाइट का परिचालन भी लंबे समय से ठप है। परिचालन बहाल करने के लिए विमानन कंपनी की ओर से अभी तक कोई सूचना नहीं जारी नहीं की गयी है। वहीं, दिल्ली और दरभंगा के बीच शाम की फ्लाइट भी रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

कई विमानों के रद्द रहने से यात्रियों की संख्या के ग्राफ में लगातार गिरावट हो रही है। पूर्व में 12 विमानों से रोज करीब 24 सौ यात्री आवागमन करते थे। लेकिन पिछले कई दिनों से केवल छह विमानों का परिचालन होने से यात्रियों की संख्या एक हजार तक सिमट गई है। इधर, समर स्लॉट में दरभंगा और दिल्ली के बीच परिचालन के लिए एक अन्य विमानन कंपनी को जगह मिली है। अन्य रूट पर पूर्व की तरह ही परिचालन होगा।

रसियारी गांव निवासी राजेश मिश्रा ने कहा कि उन्हें 29 मार्च को दरभंगा से मुंबई जाना था। टिकट के लिए जब प्रयास किया तो पता चला कि फ्लाइट कैंसिल है। वहीं, सुंदरपुर के योगेश झा ने कहा कि उनकी बेटी बेंगलुरु में रहती है। इसे लेकर अक्सर उनका वहां आना-जाना होता है। लेकिन इन दिनों से दरभंगा से बेंगलुरु की सीधी हवाई सेवा बंद है। इस वजह से उन्हें पटना से बेंगलुरु की फ्लाइट पकड़नी पड़ती है। उन्होंने कहा कि विमानन कंपनी ने यात्रियों को अब तक यह नहीं बताया है कि बेंगलुरु की सीधी हवाई सेवा क्यों बंद कर दी गयी और यह कब तक शुरू होगी। पटना से फ्लाइट पकड़ने से जहां खर्चा बढ़ गया है, वहीं समय भी अधिक लग रहा है।
दुष्कर्म पीड़िता बच्चियों को न्याय दिलाने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च।
दरभंगा: कुशेश्वरस्थान में छह वर्ष की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना और केवटी में तीन सा…