Home Featured महज पांच धुर के जमीनी विवाद में पड़ोसी ने कर दी युवक की गोली मारकर हत्या।
3 weeks ago

महज पांच धुर के जमीनी विवाद में पड़ोसी ने कर दी युवक की गोली मारकर हत्या।

देखिए वीडियो भी  

दरभंगा: इन दिनों जमीनी विवाद बड़े आपराधिक घटनाओं की जड़ बनता रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण इसे सुलझाने में प्रशासनिक उदासीनता की बड़ी भूमिका मानी जा सकती है। सारे कागजात एवं आवेदनों को लेकर लोग थाना और अंचल से लेकर एसडीओ, डीसीएलआर एवं जिला के तमाम वरीय अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काटते रहते हैं। पर सबकुछ साफ रहने के वाबजूद कोई खुलकर शीघ्र निर्णय करने की इच्छाशक्ति नहीं दिखाते। परिणामस्वरूप जमीनी विवाद बढ़ता जा रहा है।

Advertisement

इसी कड़ी में एक बड़ी वारदात मंगलवार की रात सामने आई है। रात करीब साढ़े नौ बजे ख़िरमा के नजदीक औंसी में एक होटल के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को दनादन 6 गोलियां मार दी। घायल युवक को ईलाज केलिए डीएमसीएच लाया गया। पर डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

मृतक की पहचान मधुबनी जिले के बिस्फी थानाक्षेत्र के हनुमाननगर औंसी निवासी रामदेव यादव के पुत्र लालबाबू यादव रूप में हुई है। वह दरभंगा स्थित अपने ससुराल बुच्चामन से अपने घर की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि मृतक विश्विद्यालय का कर्मी भी था।

Advertisement

मृतक के पिता रामदेव यादव ने बताया कि उनका उनके पड़ोसी रितेश यादव से 5 धूर के घरारी को लेकर विवाद था। हालांकि मापी करवाकर उन्होंने दीवाल भी दे दिवा था। पर उसी को लेकर रितेश यादव से अनबन चल रहा था और आज उसने इस घटना को अंजाम दे दिया।

Share

Check Also

जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

दरभंगा: जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति और सार्वजनिक दुर्जा पूजा समितियों की बैठक रविवार को …