Home Featured ढलाई मशीन में फंसकर महिला मजदूर की मौत, धड़ से अलग हुआ सर।
1 week ago

ढलाई मशीन में फंसकर महिला मजदूर की मौत, धड़ से अलग हुआ सर।

दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के बिरौल पंचायत में पंचायत सरकार भवन के पास एक छात्रावास का निर्माण हो रहा था। इसी में आज मकान के बचे हिस्से की ढलाई हो रही थी। इसके लिए मशीन लगाया गया था। एक महिला यहां दिहाड़ी मजदूरी का काम करती थी। हादसे में इनकी मौत हो गई है।

बताया जाता है कि ढलाई के मशीन में महिला समान डालने गई थी। महिला का पैर स्लिप कर गया। इससे वो मशीन में चली गई। कुछ ही देरी में महिला का सिर धर से अलग हो गया। महिला की मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद वहा उपस्थित मजदूर और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी ने स्थानीय थाना बिरौल को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Advertisement

मृतक महिला की पहचान कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के गौरा औराही गांव निवासी मोहमद मुराद की 32 वर्षीय पत्नी रसीदा खातून के रूप में की गई। महिला बीते 4 महीने से प्रोजेक्ट में काम कर रही थी। उसे रोज के हिसाब से 400 रुपए दिए जाते थे। महिला सुबह के 9 बजे से शाम के 6 बजे तक काम करती थी।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं का कहना है कि ढलाई के काम के लिए मसाला बनाया जा रहा था। इसी में महिला वहां गई और मसाला बनाया जा रहा था। इसी बीच उस जगह पर एक मिस्त्री खड़ा था। मशीन को जल्दबाजी में बंद कर दिया। इसी में महिला की ओढ़नी मशीन में लिपट गई। जब-तक हम लोग दौड़ कर पहुंचते तब-तक घटना हो चुकी थी। फिलहाल, मौके पर पुलिस पहुंच कर आगे की करवाई में जुटी है। लाश को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी की जा रही थी।

Share

Check Also

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर संयुक्त श्रम भवन में श्रम कल्याण दिवस का किया गया आयोजन।

दरभंगा: विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर लहेरियासराय के रामनगर अवस्थित संयुक्त श्रम भवन में श्रम…