बाल कैदी के फरार होने से मचा हड़कंप, घंटों की मशक्कत के बाद हुआ बरामद।
दरभंगा: इलाज केलिए डीएमसीएच इमरजेंसी लाये गए एक बाल कैदी के फरार से हड़कंप मच गया। घटना सोमवार रात 10. 30 बजें की है।

बताया जाता है कि एक बाल कैदी ने पहले जिला बाल सुधार गृह से फरार होने की कोशिश की थी। जहां बने नाले होकर भाग रहा था। इसी दौरान एक कर्मी की नजर पड़ गई। जिसके बाद उसे पकड़कर नाले से बाहर निकाला गया।

इस दौरान उस बाल कैदी का एक हाथ में चोट लगा गया। जिसके बाद बाल सुधार गृह से उसे इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी में लाया गया। इसी दौरान बाल कैदी ने बाथरूम जाने की बात कह कर बाथरूम के टूटे छत से भाग गया।
घंटों मशक्कत के बाद कैदी के नहीं मिलने पर सुधार गृह के कर्मियों ने भागने के रास्ते की फोटोग्राफी कर वापस लौटने लगे। तभी इमरजेंसी चौराहे के मंदिर के निकट उक्त बाल कैदी पानी पीते नजर आया। इसके बाद कर्मियों ने उसे बरामद कर राहत की सांस ली।
प्रॉपर्टी डीलर अपहरण मामले में एक गिरफ्तार।
दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर मनीष अपहरण मामले में ढाई महीने बाद पुलिस…