Home Featured वंडर एप महिला मरीजों केलिए वरदान, पूरे बिहार में होगा लागू: डीएम।
January 15, 2020

वंडर एप महिला मरीजों केलिए वरदान, पूरे बिहार में होगा लागू: डीएम।

दरभंगा: डीएमसी ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय सुरक्षित प्रसव संबंधी कार्यशाला का समापन बुधवार को हुआ। इस दौरान डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने वंडर एप के सही क्रियान्वयन से मातृ व शिशु मृत्यु दर कम करने को लेकर जानकारी दी। डीएम ने बताया कि प्रधान सविव के निर्देश से इस एप को पूरे बिहार में लागू किया जाएगा। एप के माध्यम से अस्पतालों में महिला मरीजों को ससमय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह महिला मरीजों के लिए वरदान साबित होगा। साथ ही बच्चों को सही देख-रेख में मदद मिलेगी। अस्पतालों में कंप्यूटर ऑपरेटर को सभी महिला मरीजों का हिस्ट्री डिटेल व अन्य जानकारी इंट्री करने को कहा गया हैं। डीएम ने कहा कि एप पर डाटा प्रविष्टि हो जाने से भविष्य में भी उन महिला मरीजों को किसी प्रकार का बीमारी होने पर अलर्ट जेनरेट हो जाता है। उससे संबंधित अस्पताल के चिकित्सक व कर्मी सचेत हो जाते हैं। अस्पताल आने से पूर्व चिकित्सा संबंधी पूरी तैयारी कर ली जाती है। अस्पताल आने पर उसका समुचित इलाज शुरू हो जाता है। इससे संबंधित महिला मरीजों की मृत्यु दर में कमी आएगी। इसके लिए आम जन व जन प्रतिनिधियों को भी जागरूक होना होगा। डीएम ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार व शनिवार को शिविर लगाकर वंडर एप की जानकारी दी जाएगी।
प्रसव के दौरान चमकी आने पर रखें सावधानीकार्यशाला के दौरान डॉ. नरेंद्र खलपला ने बताया कि प्रसव के दौरान गर्भवती महिला का गहन देखरेख आवश्यक है। इस दौरान मरीज के चमकी आने पर चिकित्सक व लेबर रूम के कर्मियों को विशेष प्रकार की सावधानी रखनी चाहिए। महिला का मुंह का लागातार प्रेक्षण करना चाहिए। इस दौरान असावधानी बरतने पर जीभ भी कट जाती है। इससे मुंह से खून बहने लगता है। इसलिए महिला मरीज के मुंह को खोलकर रखना जरूरी होता है। साथ ही सुरक्षित प्रसव के लिए अन्य चिकित्सा संबंधी सुविधा मुहैया करानी चाहिए। वहीं, डॉ. नजमा ने सुरक्षित प्रसव को लेकर लाइव डेमो कर दिखाया। बताया कि गर्भवती महिलाओं को लेबर रूम में किस प्रकार चिकित्सा दी जानी चाहिए। मौके पर सीएस डॉ. एएन झा, डीआइओ, चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, यूनिसेफ व केयर के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Share

Check Also

दरभंगा में ही बनेगा बिहार का दूसरा एम्स : मुख्यमंत्री।

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पोखरभिंडा में एनडीए के भाजपा प्रत्याशी डॉ. गो…