Home Featured महंगाई रोकने के लिए इंडिया गठबंधन को करना होगा मजबूत : ललित यादव।
April 7, 2024

महंगाई रोकने के लिए इंडिया गठबंधन को करना होगा मजबूत : ललित यादव।

दरभंगा: बिरौल प्रखंड क्षेत्र के कहुआ गांव में रविवार को इंडिया गठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक हुईा। राजद प्रत्याशी ललित यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर लोगों को महागठबंधन सरकार के 17 महीने के कामों बताने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भाईचारा बचाने, महंगाई रोकने,रोजगार का अवसर होने, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करने के लिए इंडिया गठबंधन को मजबूत करना होगा।

Advertisement

उन्होंने मतदान स्तरीय बैठक आयोजित करने की अपील कार्यकर्ताओं से की। और अपना नामांकन पर्चा 19 अप्रैल को करने की बात कही। जिसमें लाखों कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आग्रह किया। बैठक में राजद जिला अध्यक्ष उदयशंकर यादव, जय प्रकाश पासवान, अशोक महतो, मनोज महतो, बाल गोविंद मंडल, हैदर खां, अबुल हयात, प्रदीप यादव, राजेश यादव, रघुनाथ झा, चंदन ठाकुर, राघव चौधरी आदि मौजूद थे।

Advertisement
Share

Check Also

एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।

दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…