Home Featured विसर्जन के दौरान दो पक्षो में मारपीट, प्रशासन एवं स्थानीय लोगो की तत्परता से टली बड़ी घटना।
January 31, 2020

विसर्जन के दौरान दो पक्षो में मारपीट, प्रशासन एवं स्थानीय लोगो की तत्परता से टली बड़ी घटना।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अभंडा स्थित बर्फ फैक्ट्री के बगल में शुक्रवार की शाम दो पक्षों के बीच रोड़ेबाजी हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक पक्ष के लोग सरस्वती जी की प्रतिमा विसर्जन के लिए ठेला पर लाद रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक ने आकर बाइक का हॉर्न बजाने लगा। इस पर पहले पक्ष के लोगों ने बताया कि थोड़ा देर रुक जाइए, उसके बाद रास्ता खाली होने पर जाइएगा। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि अगर ज्यादा जल्दी बाजी है तो दूसरा रास्ता से चले जाइए।

लोगों ने आरोप लगाया कि बाइक चलाने वाला युवक नशे में धुत था। वह उसी समय अनाप-शनाप बोलने लगा। उसके बाद स्थानीय लोगों की पहल पर मामला को शांत कर दिया गया। पहले पक्ष के लोग मूर्ति विसर्जन करने सैैैदनगर स्थित काली मंदिर चले गए। वहां से जब वे लोग वापस पूजा स्थल पर पहुंचे तो दूसरे पक्ष के करीब दो दर्जन लोगों ने लाठी डंडा से वार करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसी बीच दोनों पक्षों के लोगों के द्वारा रोड़ेबाजी शुरू हो गई। रोड़ेबाजी में कुछ लोगों को चोट भी लगी है। इधर पहले पक्ष के लोगों ने बताया कि दूसरे पक्ष के महिलाओं के द्वारा मिर्ची का बुकनी भी फेंका गया। जिसका उन लोगों ने वीडियो भी बनाया है। इधर घटना की जानकारी जैसे ही लहेरियासराय थाना की पुलिस को मिली। वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। उसके बाद कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम डॉक्टर त्यागराजन एसएम, एडीएम, नगर आयुक्त सहित रिजर्व डीएसपी जगदानंद ठाकुर के अलावा कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। समाचार लिखे जााने तक स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में था। लहेरियासराय थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बच्चों को लेकर विवाद हो गया था। अब स्थिति शांतिपूर्ण है। इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं शांति समिति के अलावा कुछ अन्य पार्षदगण भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में अपना योगदान दिए।
स्थानीय पार्षद मुन्नी देवी ने बताया कि शनिवार को 10 बजे शांति हेतु बैठेंगे दोनो पक्ष के सदस्यगण बैठेंगे।

Share

Check Also

दरभंगा लोकसभा में प्रत्याशी नही, मोदी का चेहरा है मुद्दा।

दरभंगा लोकसभा में चौथे चरण यानी 13 मई को वोट डाले जाएंगे। इसको लेकर चुनाव प्रचार चरम पर है…