Home Featured मेरे लिए आजीवन अविस्मरणीय रहेगा दरभंगा का कार्यकाल: डॉ0 मणीन्द्र नाथ झा।
July 10, 2021

मेरे लिए आजीवन अविस्मरणीय रहेगा दरभंगा का कार्यकाल: डॉ0 मणीन्द्र नाथ झा।

दरभंगा: निवर्तमान जिला अवर निबंधक डॉ0 मणीन्द्र नाथ झा ने कहा कि दरभंगा का साढ़े चार साल का कार्यकाल मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा। यह विशेषकर दो मायनो में महत्वपूर्ण है, एक मेरा गम्भीर बीमारी से उबर कर नया जीवन पाना और दूसरा पुत्ररत्न की प्राप्ति होना। यहां की आवोहवा और यहां के लोगों के स्नेह को कभी भूल नही पाऊंगा।

ये बातें उन्होंने शुक्रवार की देर शाम निबंधन कार्यालय परिसर में आयोजित बिहार दस्तावेज नवीस संघ की दरभंगा शाखा की ओर से आयोजित विदाई समारोह में कही। उन्होंने कहा कि जहां तक बन पड़ा, उन्होंने पीपुल फ्रेंडली माहौल बनाते हुए विभागीय कार्यों में निरंतर प्रगति हासिल की। उन्होंने कार्यालय कर्मियों, दस्तावेज नवीस संघ के सदस्यों के साथ-साथ निबंधन कार्य से जुड़े सभी लोगों को बेहतर सहयोग करने के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

नव पदस्थापित जिला अवर निबंधक ज्वाला प्रकाश निगम ने कहा कि निवर्तमान जिला अवर निबंधक डॉ झा का कामकाज काफी सराहनीय रहा है। लोगों का ऐसा सहयोग रहा तो दरभंगा अन्य जिलों की अपेक्षा और भी बेहतर करेगा।

संघ की ओर से निवर्तमान जिला अवर निबंधक डॉ झा, नवपदस्थापित जिला अवर निबंधक निगम प्रकाश ज्वाला, बहेड़ा के निवर्तमान अवर निबंधक शैलेश कुमार, अवर निबंधक कमतौल अम्बुज कुमार तथा बिरौल अवर निबंधक ज्योति भाष्कर को पाग-चादर व माला से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह ने की। संघ के जिला सचिव राजू मिश्र, उपेंद्र यादव, अशोक कुमार झा, परवेज आलम, रामबाबू मिश्र तथा विष्णुजी मिश्र आदि ने भी निवर्तमान अधिकारी के सम्मान में अपने उदगार व्यक्त किये।

Share

Check Also

दरभंगा में ही बनेगा बिहार का दूसरा एम्स : मुख्यमंत्री।

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पोखरभिंडा में एनडीए के भाजपा प्रत्याशी डॉ. गो…