Home Featured बजरंग दल बिहार झारखंड के संपर्क प्रमुख का हुआ स्वागत।
September 18, 2021

बजरंग दल बिहार झारखंड के संपर्क प्रमुख का हुआ स्वागत।

दरभंगा: विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल बिहार झारखंड के संपर्क प्रमुख अशोक श्रीवास्तव, प्रांतीय सह संपर्क प्रमुख राणा रणवीर सिंह का शनिवार को सीमांचल क्षेत्र में जाने के क्रम में सिमरी में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

विशेष संपर्क अभियान के रूप में प्रवास के दौरान जिला के सिंहवाड़ा प्रखंड के सिमरी पंचायत के एक लाइन होटल पर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी से औपचारिक भेंट हुई।

मौके पर आयोजित सम्मान में जिला के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रांतीय उपाध्यक्ष इंजीनियर शशिनाथ दास, जिला बजरंग दल संयोजक व गौ रक्षा प्रमुख राजीव प्रकाश मधुकर, प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार राय, प्रखंड उपाध्यक्ष चंदन महाराज, प्रखंड मंत्री कौशल किशोर, प्रखंड सह मंत्री नीरज सिंह, प्रखंड संयोजक राजन हिंदू, मीडिया प्रभारी शिवम शिवा आिद थे।

Share

Check Also

दरभंगा लोकसभा में प्रत्याशी नही, मोदी का चेहरा है मुद्दा।

दरभंगा लोकसभा में चौथे चरण यानी 13 मई को वोट डाले जाएंगे। इसको लेकर चुनाव प्रचार चरम पर है…