Home Featured लहेरियासराय खादी भंडार में एकदिवसीय सत्याग्रह का आयोजन।
January 30, 2022

लहेरियासराय खादी भंडार में एकदिवसीय सत्याग्रह का आयोजन।

दरभंगा: हिन्द स्वराज अहिंसा अभियान के तहत स्वराज पीठ के आह्वान पर गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर अभियान से जुड़े लोगों ने लहेरियासराय खादी भंडार में अनशन कर एकदिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया। इस अवसर पर हरिद्वार में हुए धर्म संसद में वर्ग विशेष के लोगों के प्रति हिंसात्मक बयान की निन्दा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह समाज और उसके धर्मतंत्र के बीच का मुद्दा है। इसे केवल कानून और संवैधानिक दायरे का ही मुद्दा मान लेने में निराकरण नहीं है। कानून से ही निराकरण होता तो हमारी जेलें और न्यायालय खाली होते। केवल समाज के जागरूक होने से ही बुराइयां कम हो सकती हैं।

सत्याग्रह में कार्यक्रम संयोजक अजीत कुमार मिश्र, डॉ. अमर नाथ झा, भगवती प्रसाद झा, राज कुमार झा, शिवेश्वर झा, ललित कुमार, अनिल, बीरू सिंह, बसंत साह, फवाद गजाली, फजरूल हक, जावेद अब्दुल्लाह, उपेन्द्र पासवान, विनोद यादव व कमर आलम थे।

Share

Check Also

दरभंगा में ही बनेगा बिहार का दूसरा एम्स : मुख्यमंत्री।

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पोखरभिंडा में एनडीए के भाजपा प्रत्याशी डॉ. गो…