Home Featured भारतीय विश्वविद्यालय संघ के गवर्निंग काउंसिल के सदस्य बने कुलपति।
July 26, 2022

भारतीय विश्वविद्यालय संघ के गवर्निंग काउंसिल के सदस्य बने कुलपति।

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह भारतीय विश्वविद्यालय संघ के गवर्निंग काउंसिल के सदस्य बनाए गए हैं। इस आशय की सूचना भारतीय विश्वविद्यालय संघ के सचिव डॉ. पंकज मित्तल ने कुलपति को पत्र के माध्यम से दी है। कुलपति का गवर्निंग काउंसिल के सदस्य रूप में कार्यकाल दो वर्षों का होगा। यह मनोनयन पूर्वी जोन के अंतर्गत आने वाले सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों में से हुआ है। कुलपति को प्राप्त इस सम्मान से विश्वविद्यालय परिवार एवं शिक्षा जगत में हर्ष है। बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने वर्ष 2021 में कुलपति प्रो. सिंह को बिहार का सर्वश्रेष्ठ कुलपति के रूप में भी सम्मानित किया था।

Advertisement

गवर्निंग काउंसिल का सदस्य बनाये जाने पर प्रतिकुलपति प्रो. डॉली सिन्हा, कुलानुशासक डॉ. अजयनाथ झा, डीएसडब्ल्यू डॉ. विजय कुमार यादव, कुलसचिव प्रो. मुश्ताक अहमद, सीईटी-बीएड के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता, प्रो. अरुण कुमार सिंह, डॉ. बीएस झा, डॉ. अवनि रंजन सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मियों ने कुलपति को बधाई दी है।

Share

Check Also

दरभंगा में ही बनेगा बिहार का दूसरा एम्स : मुख्यमंत्री।

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पोखरभिंडा में एनडीए के भाजपा प्रत्याशी डॉ. गो…