Home Featured तालाब में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत।
August 28, 2022

तालाब में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत।

दरभंगा: प्रखंड के मनहर गांव में शनिवार की रात तालाब में डूबने से मो. तौहीद के 12 वर्षीय पुत्र मो. वाहिद की मौत हो गई। घटना के बाद माता-पिता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार वाहिद दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। शनिवार की शाम करीब चार बजे से ही वह गायब था। देर शाम को मजदूरी कर घर लौटने पर माता-पिता ने वाहिद की खोज की तो वह कहीं दिखाई नहीं पड़ा। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हो गयी। पूरे गांव सहित आसपास के गांवों में भी उसकी खोज की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद मां रोजी खातून और पिता मो. तौहीद परेशान हो गए। बाद में पंसस शकील अंसारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए गांव के आसपास के गड्ढों एवं तालाबों की पड़ताल शुरू की।

Advertisement

इसी क्रम में रात करीब नौ बजे गांव से सटे तालाब में उन्होंने लाश को उपलाते देखा। इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुत्र की लाश मिलने की बात सुनते ही मां रोजी खातून दहाड़ें मारकर रोने लगी। पुत्र वियोग में वह बार-बार मूर्छित होकर गिर रही थी। पिता मो. तौहीद और तीनों भाई-बहन भी लगातार रोए जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने लाश में हलचल होने की बात कही। इसके बाद लोग आनन-फानन में लाश को लेकर अलीनगर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष बीके ब्रजेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। रविवार को दोपहर बाद लाश के घर पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया। इस संबंध में सीओ संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि दुखद घटना घटी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आपदा मद से परिजन को सहयोग राशि प्रदान की जाएगी।

Share

Check Also

दरभंगा में ही बनेगा बिहार का दूसरा एम्स : मुख्यमंत्री।

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पोखरभिंडा में एनडीए के भाजपा प्रत्याशी डॉ. गो…