Home Featured पुलिसकर्मी और प्रशासनिक पदाधिकारी के बाद अब चोरों ने न्यायिक पदाधिकारियों को बनाया शिकार।
November 1, 2022

पुलिसकर्मी और प्रशासनिक पदाधिकारी के बाद अब चोरों ने न्यायिक पदाधिकारियों को बनाया शिकार।

दरभंगा: पुलिस भले ही कारवाई करने में रसूख देखती हो, पर दरभंगा में इन दिनों चोर बिना रसूख देखे अपना काम एक समान रूप से कर रहे है। हाल ही में पुलिस लाइन में रहने वाले एक पुलिसकर्मी तथा लहेरियासराय थाना क्षेत्र में ही एक अनुमंडल स्तर के प्रशासनिक पदाधिकारी के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। वहीं अब व्यवहार न्यायालय के दो न्यायिक पदाधिकारियों के घर में भी चोरों की खबर सामने आ रही है। हालांकि इन घटनाओं की सूचनाओं को सार्वजनिक होने देने में भी शायद पुलिस रसूख का ख्याल रखकर इन्हें दबाने का भरपूर प्रयास कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिविल कोर्ट के न्यायिक पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं चंद्रबोस कुमार सिंह के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि दोनों छठ पर के अवसर पर अपने पैतृक घर गए हुए थे।

Advertisement

फिलहाल कितने की और क्या क्या चोरी हुई उसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। साथ ही मामले की विस्तृत एवं आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Share

Check Also

दरभंगा में ही बनेगा बिहार का दूसरा एम्स : मुख्यमंत्री।

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पोखरभिंडा में एनडीए के भाजपा प्रत्याशी डॉ. गो…