Home Featured आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी।
November 11, 2022

आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी।

दरभंगा: एक तरफ जहां लोग बढते अपराध से त्रस्त हैं, वहीं अब लोगों के बीच भी पुलिस का इकबाल खत्म होता दिख रहा है। कभी शराब कारोबारियों द्वारा तो कभी आरोपी के परिजनों द्वारा पुलिस टीम पर हमला बोल दिया जाता है।

इसी क्रम में एकबार फिर जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में कांड के नामजद अभियुक्त को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर रोड पत्थर बरसा कर हमला कर देने का मामला सामने आया है। हालंकि हमलावरों में से एक शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि पुलिस घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बेलवारा में एक कांड के अभियुक्त जामुन मुखिया को गिरफ्तार करने गयी थी। उनके घर पहुंचते ही घर के लोगो ने जामुन मुखिया के घर मे नही होने की सूचना दी। पर पुलिस ने उसे छज्जे पर देख लिया। उसे गिफ्तार करने केलिए जैसे ही पुलिस ने पकड़ना चाहा, उसी समय आरोपी के परिवार एवं पड़ोसियों ने पुलिस पर ईंट पत्थर बरसाना शुरू कर दिया।

इस घटना में बिरौल वज्र 2 के प्रभारी एएसआई राम प्रवेश राम तथा घनश्यामपुर थाना के दरोगा संजीवन पासवान गम्भीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा चार अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। सभी का स्थानीय पीएचसी में इलाज चल रहा है।

Advertisement
Share

Check Also

दरभंगा में ही बनेगा बिहार का दूसरा एम्स : मुख्यमंत्री।

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पोखरभिंडा में एनडीए के भाजपा प्रत्याशी डॉ. गो…