Home Featured डॉ० आभा रानी झा के सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित।
November 11, 2022

डॉ० आभा रानी झा के सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित।

दरभंगा: शुक्रवार को स्थानीय महारानी कल्याणी महाविद्यालय, लहेरियासराय में पूर्व वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष सह सेवानिवृत्त शिक्षिका डॉ० आभा रानी झा के सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके सम्मान में विदाई समारोह प्रधानाचार्य प्रो० परवेज अख्तर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

महाविद्यालय परिवार की ओर से जारी उनके नाम शुभकामना संदेश में कहा गया है कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। डॉ० आभा रानी झा सदैव हमलोगों के प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उन्होंने अपने 40 साल के कार्यकाल में महाविद्यालय कभी विलंब से नहीं आयी। महाविद्यालय में समय से पहले आना और समय के बाद जाना उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि रही है। जब भी उन्हें जिस किसी भी कार्य या पद की जवाबदेही दी गयी उसे उन्होंने ससमय पूरे कर्तव्यपरायणता के साथ पूरा किया। समय दर समय महाविद्यालय को उनका मार्गदर्शन व उनके अनुभवों का लाभ मिलता रहा। छात्र-छात्राओं में उनकी लोकप्रियता दशकों से बरकरार रही है। ऐसा कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक जब सेवानिवृत्त होते हैं तो यकीनन मन तो दुखी होता ही है। आज उनके महाविद्यालय परिवार छोड़ने का हमसबों को गम भी है और इस बात की खुशी भी है कि उन्होंने अपना चार दशकों का कार्यकाल सफलतापूर्वक बेदाग पूरा किया। आगे उनके सफल कार्यकाल पर सभी शिक्षकों ने अपने-अपने शब्दों में विस्तार से प्रकाश डाला और उनके सफल व बेदाग कार्यकाल के लिये उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु होने रहने की ईश्वर से सभी शिक्षकों ने कामना की।

Advertisement

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो० परवेज अख्तर, पूर्व प्रधानाचार्य प्रो० सी० एस० मिश्रा, मिथिला विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव प्रथम सह अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ० कामेश्वर पासवान, सी० एम० सांइस महाविद्यालय के रसायन शिक्षक डॉ० विश्व दीपक त्रिपाठी, पूर्व भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो० सीता राम झा, भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ० शम्से आलम, वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व पदनामित प्रयोगशाला प्रदर्शक श्री मदन मोहन चौधरी सहित सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी कन्हाई चौधरी, शेखर चौधरी, बिमल कुमार व राकेश कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे।

मंच संचालन जंतु विज्ञान शिक्षिका डॉ० गीतांजलि चौधरी ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन इतिहास शिक्षक डॉ० रंजीत कुमार ने किया।

Advertisement
Share

Check Also

दरभंगा में ही बनेगा बिहार का दूसरा एम्स : मुख्यमंत्री।

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पोखरभिंडा में एनडीए के भाजपा प्रत्याशी डॉ. गो…