Home Featured अतिपिछड़ा में शामिल होने के लिए अब चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करना होगा : अमरनाथ गामी।
November 13, 2022

अतिपिछड़ा में शामिल होने के लिए अब चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करना होगा : अमरनाथ गामी।

दरभंगा: उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने कहा कि उद्योग पर किसी को अगर लोन लेना हो तो एक परसेंट ब्याज पर मिल सकती है। हम अपने क्षेत्र में उद्योग को बढ़ावा निश्चित रूप से देंगे। सूड़ी समाज को अति-पिछड़ा में शामिल होना है, तो एकजुटता दिखानी होगी।

बिना एकजुटता से कोई भी कामयाबी हासिल नहीं होती है। सीएम कॉलेज में रविवार को प्रमंडलीय सूड़ी मिलन सह नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री महासेठ ने उपराेक्त बाते कही। उन्होंने कहा कि एक दिसंबर से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत दस लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

Advertisement

जिसमें पांच लाख तक का सब्सिडियरी दिया जाएगा। शेष राशि पांच लाख में मात्र एक परसेंट का ब्याज लगेगा। यह योजना वैश्य समाज के साथ-साथ सर्वहारा समाज के लिए हितकर है। वहीं, माैके पर मधुबनी खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि सामूहिक प्रयास से अति-पिछड़ा वर्ग में शामिल होंगे। जिसमें समाज के सभी लोगों का सहभागिता अनिवार्य है।

पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने कहा कि सूड़ी समाज को अति-पिछड़ा में शामिल होने के लिए अब चरण बद्ध तरीके से आंदोलन करना होगा। समारोह में 18 जिला के प्रतिनिधि काे सभा की बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

Advertisement

इसके बाद दक्षिण बिहार के प्रतिनिधि की बैठक पटना में होगी। वहीं, पूर्व विधायक केदार प्रसाद ने कहा कि संगठन को दो भागों में बांटा कर दक्षिणी बिहार और उत्तरी बिहार दोनों का संचालन किया जाएगा। पूर्व विधान पार्षद सुमन महासेठ ने कहा कि पूर्व से अति पिछड़ा में शामिल करने के लिए हम लोग संघर्षरत हैं।

कुछ समस्याओं के कारण हम लोग इस से वंचित रह गए। हम लोग मिलजुलकर इसके लिए सार्थक प्रयास करें। समारोह को सीतामढ़ी शिवहर की विधान पार्षद रेखा देवी, महेंद्र प्रधान, सतेंद्र नायक, धन्वंतरी देवी, महिला जिलाध्यक्ष रजनी महतो ने संबोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील गड़ाई ने की। उन्हाेंने कहा कि हजारों की संख्या में लोग पहुंच कर यह साबित कर दिया है कि सूड़ी समाज को अति-पिछड़ा में शामिल करना बहुत आवश्यक है। मंच संचालन योगेंद्र प्रसाद माधव, राकेश नायक एवं पप्पू कुमार नायक ने किया।

इस मौके पर दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, जमुई, किशनगंज के अलावा नेपाल से सूड़ी समाज के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में हजाराें लोगों शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय पंजियार, राजेश पूर्वे, बबलू पंजियार, जय किशन राउत, दीपक पंजियार, राजा राउत, शिवांक गामी गोलू, विजय पंजियार, अजीत महतो, प्रवीण नायक, मनोज नायक, रमण महतो सहित वैश्य सूड़ी समाज समिति के सभी पदाधिकारी जी-जान से जुटे थे।

Share

Check Also

दरभंगा में ही बनेगा बिहार का दूसरा एम्स : मुख्यमंत्री।

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पोखरभिंडा में एनडीए के भाजपा प्रत्याशी डॉ. गो…