Home general जनसंख्या नियंत्रन केलिए महिलाओं का जागरूक होना जरूरी: अर्पणा झा।
July 18, 2024

जनसंख्या नियंत्रन केलिए महिलाओं का जागरूक होना जरूरी: अर्पणा झा।

दरभंगा: सामाजिक संस्था महिला विचार मंच की ओर से जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड के पैगम्बरपुर में विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या वृद्धि समस्या और समाधान विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संस्था की प्रदेश संयोजक अर्पणा झा ने की। इस संगोष्ठी में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।

Advertisement

मौजूद महिलाओं को सबोधित करते हुए अर्पणा झा ने कहा कि सिर्फ देश ही नहीं, वैश्विक दृष्टि से भी बढ़ती जनसंख्या एक समस्या बन चुकी है।आज यह आवश्यक है कि हम दो हमारे दो, छोटा परिवार सुखी परिवार को सिर्फ अच्छा स्लोगन या नारा के रूप में नहीं लें, बल्कि इसे आत्मसात करें।

Advertisement

उन्होनें कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है। महिलाओं के ऊपर घर चलाने की जिम्मेदारी होती है। इसलिए महिलाओं को इस पर जरूर विचार करना चाहिए और दो बच्चे से अधिक ना हो इसके लिए पहल करनी चाहिए।

Advertisement

इस दौरान अर्चना कुमारी, त्रिवेणी देवी, रिंकू देवी, सुनीता देवी, मधु कुमारी, लीला देवी, अनीता देवी, सकुंतला देवी, पिंकी देवी, मनीता, कुमारी, सोनी देवी, बेबी देवी, प्रीती कुमारी, इन्दू देवी, उर्मिला देवी, पूजा देवी, राधा देवी, विमला देवी, सुनैना देवी, अन्नपूर्णा देवी, आशा देवी, सुलेखा देवी, पूनम देवी, मनीष देवी, अनमीत कुमारी, निकिता कुमारी, शिवा देवी, सुनीता देवी, विभा देवी, बनारस देवी, रानी कुमारी, आरती कुमारी, रीता देवी, गुड़िया देवी, सोनी देवी, माधुरी देवी, सीता कुमारी, सीमा कुमारी, किरण देवी, सपना देवी, सुगंधा कुमारी, प्रतिभा कुमारी, राधिका कुमारी, सविता देवी, सुशीला देवी, रंजु देवी, अड़हुल देवी, बिजली देवी एवं माला कुमारी आदि भी मौजूद थीं।

Share

Check Also

बस मालिक ने सरपंच पर रंगदारी मांगने का लगाया आरोप।

दरभंगा:  झिलमिल बस ट्रेवल्स के मालिक जितेंद्र कुमार ने डीएम को आवेदन देकर प्रखंड के नवादा …