Home मुख्य फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला रिटायर्ड फौजी बड़ी मशक्कत के बाद गोली-बन्दूक सहित बरामद। Voice of Darbhanga
October 31, 2018

फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला रिटायर्ड फौजी बड़ी मशक्कत के बाद गोली-बन्दूक सहित बरामद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मब्बी ओपी क्षेत्र के करकौली गांव में मंगलवार की देर रात एक सनकी रिटायर्ड फौजी ने एक टेलीकॉम कम्पनी के मोबाइल टावर परिसर में चार राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग से परिसर के अलावा गांव के लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों को पिस्तौल का भय दिखा रिटायर्ड फौजी ने खदेड़ दिया। सूचना मिलने पर मब्बी ओपी अध्यक्ष गौतम कुमार दल बल के साथ वहां पहुंचे। काफी देर तक वहां चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने उस पर काबू पाया। रिटायर्ड फौजी के पास से रिवॉल्वर व 26 राउंड गोलियां बरामद की गई हैं। मौके से पुलिस ने चार खोके भी बरामद किए हैं। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। रिटायर्ड फौजी की पहचान सारण जिला निवासी राम प्रसाद यादव के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह जनकपुर से लौट रहा था। इसी दौरान उसने वहां अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
जनकपुर से लौटने के क्रम में वह अचानक मोबाइल टावर परिसर में पहुंच गया। टावर परिसर में अशोक कुमार झा गार्ड अपने परिवार के साथ रहते हैं। घटना के वक्त वे वहां नहीं थे। उनका परिवार कमरे में सो रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचकर रिटायर्ड फौजी ने परिसर के मुख्य गेट पर लगे ताले पर गोली चला दी। अंदर प्रवेश करने के बाद एक खास कम्पनी के मोबाइल टावर पर तीन राउंड फायरिंग की। बताया जाता है कि फायरिंग करने से पहले उसने गार्ड का आवाज भी दी थी।
ग्रामीणों से घटना की सूचना मिलने पर मब्बी ओपी अध्यक्ष गौतम कुमार वहां पहुंचे। उन्होंने उसे सरेंडर करने की हिदायत दी। हालांकि वह सरेंडर करने को तैयार नहीं हुआ। काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलने के बाद वह सरेंडर के लिए तैयार हो गया। हालांकि उसने ओपी अध्यक्ष को उसके पास निहत्थे आने को कहा। ओपी अध्यक्ष आगे बढ़े तो उसने कहा कि वे अपनी शर्ट उतारकर उसे भरोसा दिलाएं कि वे निहत्थे हैं। रिटायर्ड फौजी की सभी बातों को मानते हुए आखिरकार उन्होंने उसे अपने चंगुल में ले लिया। वहां के गार्ड से अदावत रहने के कारण वह वहां गया था, इस सिलसिले में पुलिस पूछताछ कर रही है।
सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने घटना की पुष्टि की। बहरहाल हाल में शहर के विभिन्न इलाकों में हुई कई घटनाओं से सशंकित लोगों के बीच फायरिंग की जानकारी मिलने पर हड़कम्प मच गया। अगल-बगल के इलाकों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। इस दौरान तरह-तरह के अफवाह फैलाने में असमाजिक तत्व पीछे नहीं रहे।

Share

Check Also

पीएम मोदी विकास के पर्याय, देश की जनता करती है अटूट विश्वास : गोपाल जी ठाकुर।

विकसित दरभंगा सहित विकसित राष्ट्र का संकल्प पूरा होकर रहेगा, उक्त बातें दरभंगा सांसद सह भा…