पुजारी राजीव कुमार झा की हत्या के मामले में साक्षी चिकित्सक ने दी अपनी गवाही।
दरभंगा: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुमन कुमार दिवाकर की अदालत में श्री श्री 108 कंकाली मंदिर के पुजारी राजीव कुमार झा की हत्या के मामले में साक्षी चिकित्सक ने गुरुवार को अपनी गवाही दी।
दरभंगा राज परिवार में आस्था का केंद्र कंकाली मंदिर के कर्मकांडी तांत्रिक ज्योतिषाचार्य पुजारी राजीव कुमार झा की निर्मम हत्या 14 अक्टूबर 2021 को हत्यारों ने कर दी थी। इस हत्या कांड की खबर सुनकर कंकाली मैया का दर्शन और पूजा करने आने वाले लोगों में निराशा छा गई। मृतक पुजारी से पूर्व उनके दादा पुजारी थे और अब उनके पुत्र आयुष वैभव कंकाली मंदिर के पुजारी हैं। कंकाली मैया के भक्तों की नजर अदालत पर टिकी हुई है।
जिलाधिकारी के आदेश पर बढ़ाई गई आठवीं तक की छुट्टी।
दरभंगा: जिले में ठंड का मौसम और कम तापमान विशेष रूप से सुबह और शाम के समय में जारी है, जिस…