Home Featured लागातार तीसरी बार राजीव कुशवाहा निर्विरोध चुने गए रालोसपा के जिलाध्यक्ष।
September 26, 2019

लागातार तीसरी बार राजीव कुशवाहा निर्विरोध चुने गए रालोसपा के जिलाध्यक्ष।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा:राजीव कुशवाहा लगातार तीसरी बार रालोसपा जिलाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुने गए। गुरुवार की दोपहर लहेरियासराय के एकमी चौक स्थित एक निर्माणाधीन मॉल के प्रांगण में हुए चुनाव में वे तीसरी बार भी निर्विरोध निर्वाचित किये गए। इस चुनाव के लिए बतौर पर्यवेक्षक के तौर पर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रेखा गुप्ता, प्रदेश महासचिव डॉ जितेंद्र कुशवाहा व जिला निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर रविंद्र महतो को देख रेख व शांति पूर्ण चुनाव सम्पन्न के लिए पार्टी द्वारा नियुक्त किया गया था। जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए नव निर्वाचित सभी प्रखंड अध्यक्ष, सक्रिय सदस्य, डिलिगेट सदस्य,सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, जिला से प्रदेश के पदाधिकारी भी मौजूद थे।चुनाव के लिए निर्धारित समय 1:00 बजे वर्तमान जिलाध्यक्ष राजीव कुशवाहा ने नामांकन किया।पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव यदुवीर कुशवाहा उनका प्रस्तावक बनें। यदुवीर कुशवाहा के प्रस्ताव को रालोसपा दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव लक्ष्मी पासवान, प्रदेश के नेता सफदर इमाम साहेब आदि वरिष्ठ नेताओं ने समर्थन किया। प्रस्ताव के समर्थन करते देख वहां मौजूद सभी नेता व कार्यकर्ताओं ने एक सुर में समर्थन कर तीसरी वार चुने गए जिला अध्यक्ष राजीव कुशवाहा को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। श्री कुशवाहा के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं की मौजूदगी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र महतो, पर्यवेक्षक रेखा गुप्ता व डॉ जितेंद्र कुशवाहा ने उन्हें जिलाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद श्री कुशवाहा ने कहा पार्टी को बुथ स्तर पर मजबूत व धारदार बनाने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी व कार्यकर्ताओं का मान सम्मान मेरी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन के घटक दलों के साथ बेहतर ताल मेल व पूर्व केंद्रीय मंत्री व रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेदाग छवि को जनता के बीच ले जाना है। मौके पर किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भुनेश्वर महतो,किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव संजय कुमार, शकील अहमद, संजय यादव, गंगाराम यादव,महेंद्र पोद्दार, रामधनीक यादव, रविंद्र चौधरी, विनोद पोद्दार, आलोक कुमार, मनोज कुमार, राजीव कुमार, मो अंजेर, अंदेश यादव, पिंटू चौपाल, राम बहादुर यादव आदि भी मौजूद थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…